Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामायणः पार्ट-1 ने 4 दिन में बनाया रिकॉर्ड:वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा कमाई हुई, 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी, पुष्पा-2, धुरंधर-2 से पीछे

    10 hours ago

    1

    0

    नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण के पार्ट-1 ने महज 4 दिनों में 507 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। महज 4 दिनों में ही ये इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली इंडियन फिल्म बन चुकी है। जल्द ही ये अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म दृश्यम-3 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जो 574 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर है। कलेक्शन ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 4 दिनों में भारत में ₹252.78 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹301.64 करोड़ रहा। वहीं, चौथे दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹507.20 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म ने भले ही 4 दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है, हालांकि ये आंकड़ा पार करने के मामले में ये अब भी इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म धुरंधर-2 से पीछे है। इस फिल्म ने महज 3 दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, जबकि रामायणः पार्ट- 1 को 4 दिन लगे। इनके अलावा पुष्पाः द रूल और बाहुबली 2 भी सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में शामिल हैं। साल की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी रामायणः पार्ट-1 रामायणः पार्ट-1 महज 4 दिनों में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। ये फिल्म जल्द ही दृश्यम 3 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जो दूसरे नंबर पर है। मौजूदा कमाई को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि ये आने वाले दिनों में धुरंधरः द रिवेंज को भी कांटे की टक्कर दे सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट से जानिए, हिट होने के लिए कितना कलेक्शन करना होगा दैनिक भास्कर से बातचीत में ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल कहते हैं, रामायण को हिट करवाने के लिए हिंदी में ही कलेक्शन 900-1000 करोड़ होना चाहिए और वर्ल्डवाइड इसे 2500 करोड़ कमाने होंगे। अगर ये फिल्म सोमवार-मंगलवार को 100-100 करोड़ नहीं कमाती, तो इसका कुल हिंदी कलेक्शन 600-700 करोड़ ही रहेगा। ट्रेड एनालिस्ट रोहित जयसवाल बताते हैं, 'एक प्रोड्यूसर को सिर्फ थिएटर रिलीज से उम्मीद नहीं होती। इसके अलग-अलग तरीके हैं। सैटलाइट, ओटीटी, म्यूजिक, इंटरनेशनल राइट वगैरह। बजट 2000 करोड़ है, तो इसका जो स्टैंडर्ड थिएट्रिकल वैल्यू निकलती है, वो 60 प्रतिशत है, यानी करीब 1200 करोड़। फिल्म का अहम मार्केट भारत है, तो इसमें 70 प्रतिशत कमाई भारत में होनी चाहिए, जो 840 करोड़ लगभग है।' रोहित आगे कहते हैं, ‘अगर फिल्म भारत में 840 करोड़ कमाती है, तो भी इसे हिट नहीं माना जाएगा। क्योंकि हिट होने के लिए स्टैंडर्ड थिएट्रिकल वैल्यू से ज्यादा कमाना होता है। एग्जीबिटर्स का मुनाफा कटने के बाद डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास आता है। ऐसे में भारत में हिट होने के लिए फिल्म को 1100 करोड़ तक कमाना होगा।’
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या फराह खान की बिल्डिंग में लगी आग:कोरियोग्राफर ने भड़कते हुए दी सफाई, कहा- हर चीज को क्लिकबेट बनाने के लिए इस्तेमाल मत करो
    Next Article
    दिवाली स्पेशल, PHOTOS:रणबीर-आलिया, राहा ने साथ की लक्ष्मी पूजा, कंगना ने जलाई फुलझड़ी, बच्चन परिवार के सेलिब्रेशन में नहीं दिखीं ऐश्वर्या

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment