Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल

    2 hours from now

    1

    0

    रामबन/जम्मू, एक अक्टूबर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के मरूग के पास बृहस्पतिवार को एक सुरंग के भीतर श्रीनगर से जम्मू जा रही स्लीपर बस के पलट जाने से कम से कम 33 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से नौ को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) जम्मू भेजा गया है।पुलिस ने बताया कि घायलों को पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सेना के जवानों और सिविल क्विक रिस्पांस टीम के स्वयंसेवकों की मदद से जिला अस्पताल (रामबन) पहुंचाया गया। यातायात अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय पश्चिम बंगाल में पंजीकृत इस स्लीपर बस में 55 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद यातायात की आवाजाही सुगम बनाने के लिए प्रभावित सुरंग में एक तरफ का मार्ग खोल दिया गया है।वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव तथा यातायात प्रबंधन अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Police ने 60 लाख रुपये की 4.71 लाख नकली सिगरेट पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    PMLA Case में Nayan Raheja की अग्रिम जमानत अर्जी का ED ने किया विरोध, 6 अक्टूबर को अगली सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment