Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Police ने 60 लाख रुपये की 4.71 लाख नकली सिगरेट पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

    2 hours from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, एक अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने लगभग 60 लाख रुपये मूल्य की 4.71 लाख से अधिक नकली सिगरेट बरामद होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अकरम (32), राजरानी (70) और किशन मुरारी (28) के रूप में हुई है।पुलिस ने कहा कि एक टीम को 16 सितंबर को प्रशांत विहार इलाके में नकली सिगरेट लाए जाने के संबंध में सूचना मिली जिसके बाद अकरम को लगभग 1.20 लाख सिगरेट के साथ पकड़ लिया गया। प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज करने के बाद आपूर्ति नेटवर्क की जांच की गई। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच के दौरान, 28 सितंबर को एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 1.59 लाख नकली सिगरेट बरामद की गईं।पुलिस ने बताया कि तीसरे आरोपी को 29 सितंबर को 1.92 लाख नकली सिगरेट के साथ पकड़ा गया। इस तरह आरोपियों के पास कुल 4.71 लाख से ज्यादा नकली सिगरेट बरामद की गईं। अधिकारी ने बताया कि नकली सिगरेट को असली उत्पादों से काफी मिलते-जुलते पैकेटों में पैक किया गया था, जिससे उपभोक्ताओं के लिए इनकी पहचान करना मुश्किल था।मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gangtok के रिज पार्क में 28 अक्टूबर से सजेगा सिक्किम कला और साहित्य महोत्सव
    Next Article
    Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment