Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ramgarh के Steel Factory में आग लगने से 3 कर्मियों की मौत, जांच शुरू

    12 minutes ago

    1

    0

    झारखंड के रामगढ़ जिले में इस्पात के कारखाने में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार आधी रात को हेहल स्थित इस्पात के कारखाने के कैप्टिव पावर प्लांट से आग फैल गई।कैप्टिव पावर प्लांट का मतलब है किसी फैक्टरी या उद्योग द्वारा अपनी जरूरत की बिजली खुद पैदा करने के लिए लगाया गया बिजली संयंत्र। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे कम से कम चार कर्मचारियों में से तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।बरकाकाना थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान संजीव, विनीत और अभिषेक के रूप में हुई है। मुख्य कारखाना निरीक्षक मनीष सिन्हा ने कहा, स्टील फैक्टरी मां छिन्नमस्तिका इस्पात के कैप्टिव पावर प्लांट में आग लग गई। जांच के लिए दो-सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा गया है, जिसमें एक कारखाना निरीक्षक और छोटानागपुर के मुख्य उपनिरीक्षक शामिल हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय कारखाने में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीनी कम, इथेनॉल ज्यादा? Kharge ने पूछा- ये Atmanirbhar Bharat का कौन सा गणित है, Modi Govt जवाब दे
    Next Article
    Supreme Court से Art of Living को बड़ी राहत! यमुना रिवरफ्रंट मामले में 5 करोड़ रुपये का जुर्माना वापस करने का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment