Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ramlila Maidan में INDIA Bloc की रैली आज, वोट चोरी और चुनाव आयोग के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेगा विपक्ष

    2 hours from now

    1

    0

    दिल्ली के रामलीला मैदान में आज, 1 नवंबर को विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की बड़ी रैली हो रही है। इस रैली के जरिए विपक्ष कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधेगा। विपक्ष की प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है।रैली में विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ छात्र संगठनों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं के भी रैली में पहुंचने की संभावना है।कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक निकलेगी रैलीइस रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से होगी। यहां से रैली मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। रैली को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।इसे भी पढ़ें: दवा मंजूरी रिश्वत मामले में CDSCO के पूर्व संयुक्त औषधि नियंत्रक समेत चार लोग Delhi Court से बरीरामलीला मैदान में जुटने लगे विपक्षी नेता और कार्यकर्तारामलीला मैदान में कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। कुछ देर बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मंच पर पहुंचेंगे।200 से 250 सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजररैली की सुरक्षा को लेकर डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने बताया कि पूरे इलाके में 200 से 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आयोजकों ने भी अपना कंट्रोल रूम बनाया है। उन्होंने कहा, "हम पूरे इलाके की सुरक्षा पक्की करने के लिए आयोजकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"इसे भी पढ़ें: Delhi के Mangolpuri में जूता फैक्टरी में लगी आग, चार लोगों की मौत के बाद उठे सवाल10 लाख लोगों के आने का दावा, पुलिस को 70 हजार की उम्मीदINDIA गठबंधन की ओर से रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस को मिले खुफिया इनपुट के मुताबिक, रैली में करीब 70 हजार लोगों के आने की संभावना है।सुरक्षा में तैनात रहेंगे 4 हजार पुलिसकर्मीदिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली के लिए बड़े स्तर पर सुरक्षा इंतजाम किए हैं। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 4,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से पूरे इलाके पर नजर रखी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ramlila Maidan में INDIA गठबंधन की रैली, Delhi Police ने तैनात किए 4000 जवान
    Next Article
    Kerala: वीणा जॉर्ज पर Kannur में नहीं हुआ था कोई हमला, SIT जांच में KSU कार्यकर्ताओं को मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment