Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रसोई गैस की लाइन में ग्राहकों में मारपीट; VIDEO:गोरखपुर में पुलिस के सामने ही भिड़ गए; हिरासत में लिए गए

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में पीपीगंज थाना क्षेत्र के आशीष इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार की सुबह ग्राहकों में मारपीट हो गई। लाइन में घुसने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद थी। पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पीपीगंज में गैस के लिए लंबी लाइन लगी है। इसी बीच सुबह करीब 9:30 बजे लाइन के बीच में सिलेंडर घुसाने की बात पर दो पक्षों के युवा आपस में भिड़ गए। एक युवक को नीचे गिराकर कुछ लोग पीटने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने बीच-बचाव किया। उनकी ओर बल प्रयोग की चेतावनी देकर मामला शांत कराया गया। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर ले गई और कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी इस घटना के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुयष कृष्ण, नरेंद्र कुमार एवं कैंपियरगंज के पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार गौतम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गैस एजेंसी पर गैस की उपलब्धता की जांच की। उनके सामने गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लाइन में लगे हैं लोग गोदाम के बाहर बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे हैं। वितरण चल रहा है। एजेंसी संचालक के मुताबिक 145 सिलेंडर और बचा है। सभी को लाइन से सिलेंडर दिया जाएगा। यही हाल जिले के अन्य स्थानों पर भी रहा। वहां भी बड़ी लइन देखी गई। कई स्थानों पर स्थिति सामान्य दिखी। 20 प्रतिशत तक कम हो चुका है एजेंसियों का कोटा फिलहाल एजेंसियों को मिलने वाले कोटे में कटौती की गई है। पिछले साल जनवरी व फरवरी के कोटे के अनुसार 80 प्रतिशत कोटा दिया जा रहा है। यानी यदि जनवरी 2025 में किसी एजेंसी को महीने में 11 हजार और फरवरी में 9 हजार सिलेंडर दिया गया होगा तो उसका दो महीने का कोटा 20 हजार का माना जाएगा। इस आधार पर प्रति महीने का कोटा 10 हजार सिलेंडर का होगा। अब इसमें 20 प्रतिशत कम करके यानी 8000 सिलेंडर इस समय उपलब्ध कराए जाएंगे। इस बीच लगभग सभी एजेंसियों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। इधर पहले जहां डीएसी पर 40 प्रतिशत सिलेंडर देने की अनिवार्यता थी, उसे अब बढ़ाकर 80 से 85 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी बिना डीएसी नंबर के अब बहुत कम सिलेंडर मिल सकेंगे। इसका अर्थ हुआ कि बुकिंग की पूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही सिलेंडर मिल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही पुलिस का श्वान मैक्रो अखिल भारतीय ड्यूटी मीट:69वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 में करेगा प्रतिनिधित्व
    Next Article
    विश्व किडनी दिवस पर मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम:बुलंदशहर में गुर्दा रोगों के प्रति मरीजों को किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment