Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मथुरा आएंगी:इस्कॉन और प्रेम मंदिर के दर्शन करेंगी, सुरक्षा में 2000 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा आ रही हैं। वह आज शाम को सेना के हेलीकॉप्टर से आर्मी एरिया में बने हैलीपेड पर पहुंचेगी। यह से वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने जाएंगी। इसके बाद वह यहां से वह प्रेम मंदिर जाएंगी। फूलों से की जाएगी इस्कॉन मंदिर में सजावट 3 दिन की धार्मिक यात्रा पर आ रहीं राष्ट्रपति अपने दौरे की शुरुआत इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने के साथ करेंगीं। राष्ट्रपति के इस्कॉन मंदिर पहुंचने पर प्रबंधन खास तैयारी कर रहा है। मंदिर को देसी विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान के लिए भी खास पोशाक तैयार कराई गई है। राष्ट्रपति यहां आधा घंटे रहेंगी। भगवान के दर्शन कर करेंगी आरती राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू इस्कॉन मंदिर में मुख्य द्वार से एंट्री करने के बाद इस्कॉन के संस्थापक ए सी भक्तिवेदांत श्रील प्रभुपाद की समाधि पर जाएंगी। यहां पुष्प अर्पित करेंगी। इसके बाद वह मुख्य मंदिर पहुंचेगी। जहां वह भगवान कृष्ण बलराम,राधा कृष्ण और निताई गौर के दर्शन करेंगी। इस दौरान वह आरती भी करेंगी। राष्ट्रपति इस्कॉन मंदिर में गौ पूजन भी करेंगी। प्रेम मंदिर की देखेंगी खूबसूरती इस्कॉन मंदिर से राष्ट्रपति का काफिला जगद्गुरु कृपालु परिषद द्वारा बनवाये गए प्रेम मंदिर पहुंचेगा। जहां राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू मंदिर में भगवान के दर्शन करेंगी। वहीं सफेद इटेलियन पत्थर से बने इस मंदिर की खूबसूरती निहारेंगी। इस दौरान वह वॉटर लाइट शो में चलने वाली भगवान की लीलाओं को भी निहारेंगी। सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े आला अधिकारियों ने वृंदावन में डेरा जमा दिया है। दौरे के दौरान चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। 2000 से ज्यादा पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। ADG आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ,DIG शैलेश पांडे ने पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए सख्त निर्देश दिये कि किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धोखाधड़ी से जमीन का अनुबंध कराने का आरोप:सुल्तानपुर में एक महिला के पति से कपटपूर्वक कराया गया समझौता, पुलिस कार्रवाई न होने पर पहुंची कोर्ट
    Next Article
    चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शाकंभरी मंदिर पर मेला:चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा, सीसीटीवी से निगरानी, 15 अस्थायी चौकी बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment