Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चकबंदी अधिकारी के खिलाफ लेखपाल संघ का प्रदर्शन:बिना साक्ष्य चकबंदी लेखपाल को निलंबित करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में चकबंदीकर्ता/चकबंदी लेखपाल संघ ने सोमवार को चकबंदी अधिकारी ऐस मोहम्मद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संघ का आरोप है कि चकबंदी लेखपाल राम प्रवेश यादव को बिना पर्याप्त साक्ष्य के निलंबित किया गया है। मामला धनघटा के ग्राम संठी से संबंधित है, जहां चक निर्माण में अनियमितता का आरोप है। संघ का कहना है कि इस मामले में चकबंदी अधिकारी ऐस मोहम्मद की जांच रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल राम प्रवेश यादव को निलंबित किया गया है। संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि चकबंदी अधिकारी ऐस मोहम्मद बिना किसी ठोस साक्ष्य के लेखपाल को दोषी ठहरा रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि राम प्रवेश यादव को निलंबन अवधि के दौरान चकबंदी अधिकारी कार्यालय खलीलाबाद में अटैच किया गया है और उन्हें लगातार जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। संघ ने दावा किया कि आपत्तियां चकबंदी अधिकारी के मौखिक आदेश पर ली गई थीं और काश्तकार ने स्वयं अपनी आपत्ति में सुधार की मांग की थी। पत्रावली काश्तकार के हस्ताक्षर से ही वापस की गई थी, जो चकबंदी अधिकारी और पेशकार के संज्ञान में था और उस पर पेशकार के हस्ताक्षर भी थे। संघ ने आरोप लगाया कि लेखपाल पर अभी भी दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी इसी तरह के दबाव और मानसिक तनाव के कारण दो सहायक चकबंदी अधिकारी हृदय रोग और ब्रेन हैमरेज जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ चुके हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि चकबंदी लेखपाल को कोई समस्या होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी चकबंदी अधिकारी ऐस मोहम्मद और अन्य संबंधित अधिकारियों की होगी। संगठन ने ग्राम संठी मामले में चकबंदी अधिकारी ऐस मोहम्मद को भी पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठहराया है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का छठवां दिन:डॉ. ज्योत्सना बोलीं- कठिन परिश्रम से लक्ष्य आसान होगा
    Next Article
    कासगंज में स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय युवक की मौत:हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से हादसा, बंदर के आने से हड़बड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment