Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड टीचर ने 6 साल की भतीजी का रेप किया:चॉकलेट के बहाने खंडहरनुमा मकान में ले गया, VIDEO से हुआ घिनौनी हरकत का खुलासा

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली में 82 साल के बुजुर्ग ने एक छह साल बच्ची का रेप किया। बुजुर्ग ने बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने पास बुलाया। फिर उसे खंडहरनुमा मकान में ले जाकर घिनौनी हरकत की। बुजुर्ग के इस कृत्य का एक युवक ने वीडियो बना लिया था। बुजुर्ग की ये हरकत उस वक्त सामने आई, जब बच्ची के पिता ने मोबाइल में वीडियो देख। बुजुर्ग की करतूत को देखने के बाद परिजनों के भी पैरों तले जमीं खिसक गई। आनन-फानन परिजनों ने आरोपित के खिलाफ भुता थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल, पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराक आरोपित को हिरासत में लिया है। ये है पूरा मामला मामला शहर के भुता इलाके का है। बच्ची से रेप का खुलासा उस समय हुआ, जब छह साल की बच्ची के पड़ोसी ने 31 मार्च की रात को एक वीडियो उसके पिता को भेजा। वीडियो में एक व्यक्ति खंडहर जैसी जगह में बच्ची के साथ गलत काम करता हुआ दिखाई दे रहा था। ये जगह आरोपी की पुरानी खाली पड़ी दुकान है। पीड़ित और आरोपी का घर आमने-सामने है। पड़ोसी ने बताया- मुझे काफी दिनों से बुजुर्ग पर शक था। इसलिए मैंने उसका वीडियो बनाया। वो बुजुर्ग बच्ची के साथ काफी दिनों से ऐसी हरकतें करता आ रहा था। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने 1 अप्रैल को थाना भुता पहुंचकर मामले से संबंधित मुकदमा पंजीकृत कराया है। इसके बाद पुलिस ने 2 अप्रैल की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए भेजा है। बता दें, आरोपी बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षक पद से रिटायर्ड है। उसका भरा-पूरा परिवार है। उसके दो बेटे और पत्नी है। रिटायरमेंट के बाद वह घर पर ही रहता था। कई दिनों से बच्ची पर रखा था गलत निगाह प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने क्षेत्र के उदयपुर पुलिस के पास से जयदेव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। आरोपित ने बताया कि कई दिनों से उनकी गलत नजर बच्ची पर थी और वह मौके की तलाश में था। विगत 15 दिन पहले उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने खंडहरनुमा मकान में लेकर गया, जहां उसने रेप किया। फिर मुंह बंद रखने के लिए बच्ची को धमकाया। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार, वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाकर वायरल किया गया था। पुलिस अब वीडियो बनाने और उसे डिलीट करने की धमकी देने वाले व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी बच्ची का रिश्तेदार बताया जा रहा है। बच्ची का रिश्तेदार आरोपी गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार सुबह 7:50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार, उप निरीक्षक ऋषि मित्र, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार और कांस्टेबल निर्भय कुमार शामिल थे। इस घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। …………
    Click here to Read more
    Prev Article
    जान जोखिम में पर 45,000 की तनख्वाह छोड़ना मुश्किल:खाड़ी से रेमिटेंस बंद हुआ तो डूब जाएगी 2.4 करोड़ परिवारों की इकोनॉमी
    Next Article
    बांदा में 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री:25-25 हजार के दो इनामी समेत 4 गिरफ्तार, लेखपाल भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment