Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री:25-25 हजार के दो इनामी समेत 4 गिरफ्तार, लेखपाल भी शामिल

    1 hour ago

    2

    0

    बांदा में बड़े जमीन धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने 25-25 हजार रुपए के 2 इनामी और एक लेखपाल समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। थाना मटौंध पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। यह मामला खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा की शिकायत से जुड़ा है। जिन्होंने 12 फरवरी 2026 को थाना मटौंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 6 अगस्त 2025 को कूटरचित दस्तावेजों और आधार कार्ड का उपयोग कर उनकी हटेटी पुरवा स्थित करीब 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी आजम खान के नाम कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड राजेश पुत्र मोहनलाल है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी जमीन खरीद-फरोख्त का गिरोह चलाता था। वह कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने, फर्जी गवाह और फर्जी विक्रेता खड़े करने तथा पैसों के लेन-देन का काम संभालता था। इस गिरोह में चकबंदी लेखपाल विजय प्रकाश भी शामिल था, जो जमीनों की जानकारी उपलब्ध कराता था। वह ऐसी जमीनों को चिन्हित करता था, जिनके मालिक कमजोर, अनभिज्ञ या मृत हो चुके हों, और उनके कागजात उपलब्ध कराकर फर्जी रजिस्ट्री में मदद करता था। जांच में यह भी सामने आया कि श्रीराम पुत्र राजकुमार अपनी मोबाइल दुकान के जरिए फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार करता था, जबकि हरीकरन गिरोह का सक्रिय सदस्य था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य अभियुक्त राजेश (25 हजार का इनामी), हरीकरन (25 हजार का इनामी), लेखपाल विजय प्रकाश और श्रीराम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जमीन खरीदने वाला आजम खान भी इस फर्जीवाड़े से अवगत था, इसके बावजूद उसने जमीन खरीदी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड टीचर ने 6 साल की भतीजी का रेप किया:चॉकलेट के बहाने खंडहरनुमा मकान में ले गया, VIDEO से हुआ घिनौनी हरकत का खुलासा
    Next Article
    गोरखपुर में बिजली की ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी बंद:समय से पहले ही करलें रिचार्ज, 16 घंटे तक नहीं जमा होगा बिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment