Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेवाड़ी पुलिस ने अरेस्ट किया यूपी का पशु चोर:घर में बंधी चार भैंसें चुराई, गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश

    1 hour ago

    1

    0

    रेवाड़ी में नाहड़ चौकी पुलिस ने पशु चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कस्बा कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी रिजवान उर्फ तेली के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि गांव भड़गी निवासी अभय सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि 7 जनवरी की शाम भैंस को घर में बांधा था। सुबह उठकर देखा तो उसकी 4 भैंस गायब मिली। आसपास पता करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। रात को अज्ञात व्यक्ति घर से भैंस को चोरी कर ले गया। शिकायत मिलने पर कोसली थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के गांव बधरा निवासी रिजवान और हसैनपुर निवासी नदीम को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की गई पूछताछ में रिजवान उर्फ तेली का नाम सामने आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस को उसके दूसरे साथियों और चोरी किए गए पशुओं की तलाश है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में मारपीट के मामले में 5 नामजद गिरफ्तार:किराने की दुकान पर देवर से मारपीट का आरोप; बचाने पहुंची भाभी से भी की थी हाथापाई, कुल्हाड़ी बरामद
    Next Article
    दूसरे नाम की डिग्री लगाकर 16 साल नौकरी:देवरिया में अब शिक्षिका पर FIR, 2014 में प्रमोशन भी हुआ, विभाग ने नियुक्ति निरस्त की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment