Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में मारपीट के मामले में 5 नामजद गिरफ्तार:किराने की दुकान पर देवर से मारपीट का आरोप; बचाने पहुंची भाभी से भी की थी हाथापाई, कुल्हाड़ी बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार, 6 सितंबर को बहुआर-बासौली मोड़ पुलिया के पास से आरोपियों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, बहुआर गांव निवासी आभा देवी पत्नी त्रिलोकनाथ ने तहरीर देकर बताया था कि 31 अगस्त की शाम करीब 6 बजे उनके देवर जोगेंद्र मिश्रा उर्फ लालू गांव की किराने की दुकान पर सामान लेने गए थे। आरोप है कि दुकान पर मौजूद नामजद लोगों ने एक राय होकर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आभा देवी मौके पर पहुंचीं और अपने देवर को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई। पीछा करते हुए घर तक पहुंचने और धमकी देने का आरोप तहरीर के अनुसार, मारपीट के बाद आरोपियों ने आभा देवी का पीछा किया और उनके घर तक पहुंच गए। वहां गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। शिकायत के आधार पर रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की थी। बहुआर-बासौली मोड़ से पकड़े गए आरोपी रविवार को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ग्राम बहुआर क्षेत्र में गश्त और वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे बहुआर-बासौली मोड़ पुलिया के पास पांचों नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार पाठक (54), श्रीप्रकाश उर्फ शिवम पाठक (26), सुनील पाठक (40), निलेश उर्फ राजन पाठक (32) और पंकज त्रिपाठी उर्फ लिप्पू (40) शामिल हैं। सभी बहुआर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के डॉ. शिव प्रकाश को मिला एक्सीलेंस वर्ल्ड रिकॉर्ड:तुलसीदास के जीवन पर विश्व की पहली एस्ट्रोलॉजी रिसर्च बुक
    Next Article
    रेवाड़ी पुलिस ने अरेस्ट किया यूपी का पशु चोर:घर में बंधी चार भैंसें चुराई, गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment