Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rawatbhata में CISF जवान प्रमीर सरकार की अपनी सर्विस राइफल से गोली लगने पर मौत

    3 hours from now

    1

    0

    राजस्थान के रावतभाटा स्थित परमाणु बिजलीघर में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान की शनिवार को अपनी ही सरकारी राइफल से चली गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी प्रमीर सरकार (25) के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि घटना के समय प्रमीर सुबह करीब साढ़े चार बजे रिएक्टर भवन के बाहर तैनात थे। चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने अपनी इनसास राइफल से आत्महत्या की है।’’ पुलिस ने बताया कि प्रमीर सरकार पिछली रात से संयंत्र में ड्यूटी पर तैनात थे और गोली चलने की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां प्रमीर जमीन पर पड़े मिले। पुलिस के मुताबिक, उनके सीने में गोली लगी हुई थी।पुलिस ने बताया कि उन्हें तत्काल संयंत्र के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा | UP Politics
    Next Article
    IGKV Raipur Paper Leak मामले में प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, दुर्ग से पकड़ाया गिरोह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment