Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला किसान नेता का गला घोटा, पत्तों से ढककर जलाया:श्रावस्ती में 20 दिन बाद खुलासा, ब्लैकमेलिंग के चलते प्रेमी ने की हत्या, जंगल में मिला था कंकाल

    9 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में किसान नेता आंचल मिश्रा के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। दरअसल आंचल की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उसके प्रेमी सूरज वर्मा ने ही जंगल में हत्या करके शव को जला दिया था। पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने कबूलनामे में बताया- आंचल और उसके बीच करीब 5 महीने से अफेयर था। आंचल उससे पैसे मांगती थी। इनकार करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। ब्लैकमेल करती थी। वह अपनी जमीन बेचकर आंचल को एक लाख रुपए दे चुका था। बार-बार पैसे मांगने और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उसने 17 फरवरी को आंचल मिश्रा को मिलने के बहाने जंगल में बुलाया। सूरज नशे में धुत था। इसी दौरान उसने पहले आंचल के ही दुपट्‌टे से उसका गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद सूखी पत्तियों से चेहरे को ढककर सिगरेट जलाने वाले लाइटर से आग लगा दी। होश आने पर वह देर रात आंचल को खोजने फिर से जंगल में गया, पर उसे शव नहीं मिला तो लौट आया। इसके बाद पति के साथ मिलकर आंचल को खोजने का नाटक करता रहा। सूरज ने आंचल के पति के साथ मिलकर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बता दें कि आंचल 17 फरवरी को किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थी और लापता हो गई थी। 3 मार्च को पुलिस ने जंगल में आंचल का कंकाल बरामद किया था। रीढ़ की हड्‌डी, जबड़ा आदि बिखरे पड़े थे। जले हुए कपड़े और जूता भी बरामद हुआ था। आंचल के पति ने सूरज पर हत्या का अंदेशा जताया था। पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला... किसान नेता आंचल मिश्रा (25) की करीब 11 साल पहले शादी हुई थी। वह पति संतोष मिश्रा और 2 बच्चों के साथ बांसगढ़ी फत्तेपुर बनगई गांव में रहती थीं। आंचल मिश्रा किसान यूनियन अराजनैतिक महिला विंग की जिलाध्यक्ष थी। 17 फरवरी को भिनगा में किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद वह लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पति संतोष मिश्रा ने 19 फरवरी को मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। संतोष ने सूरज वर्मा नाम के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस जांच में 3 मार्च को आंचल की लोकेशन मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी रेंज के जंगल में मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की जगह आंचल का कंकाल बरामद हुआ। 50 मीटर के दायरे में आंचल की रीढ़ की हड्‌डी, जबड़े की हड्‌डी, जले हुए कपड़े, जूता आदि बिखरा पड़ा मिला। पुलिस ने शक के आधार पर आंचल के फोन की सीडीआर डीटेल निकाली तो अंतिम कॉल सूरज की मिली। घटना के दिन सूरज की मोबाइल लोकेशन भी जंगल की मिली। पुलिस ने सूरज को राप्ती बैराज के पास लक्ष्मनपुर कोठी से गिरफ्तार कर लिया। पहले तो सूरज पुलिस को गुमराह करता रहा। पर कड़ाई से पूछने पर उसने हत्या की बात स्वीकार ली। अब आरोपी को पूरा कबूलनामा पढ़िए... पूछताछ के दौरान सूरज ने पुलिस को बताया- मैं पहले एक अखबार में पत्रकार था। इसी दौरान आंचल से कार्यक्रम में मुलाकात हुई। 5 साल से हम दोनों का अफेयर था। इसी बीच कंपनी ने मुझे नौकरी से निकाल दिया। आंचल बार-बार मुझसे पैसे मांगती थी। मैं पैसे देने से इनकार करता तो झगड़ा करती। झूठे केस में फंसाने की धमकी देती। मैं उसे अपनी एक जमीन बेचकर एक लाख रुपए कैश दे चुका था। पर घटना से तीन दिन पहले से वह मुझसे और पैसे की डिमांड कर रही थी। बार-बार पैसे देने के कारण मैं तंग आ गया था। आरोपी ने बताया- आंचल से छुटकारा पाने के लिए 17 फरवरी को मिलने के बहाने मैंने उसे ककरदरी रेंज के जंगल में बुलाया। मैंने काफी शराब पी रखी थी। इसी दौरान पैसे को लेकर मेरा आंचल से झगड़ा हो गया। वो धमकी देने लगी तो मैंने गुस्से में आकर उसी के दुपट्‌टे से उसका गला घोट दिया। हत्या करने के बाद आसपास पड़े सूखे पत्तों को समेट कर आंचल का चेहरा ढक दिया और लाइटर से आग लगा दी। इसके बाद मैं घर आ गया। नशा उतरने पर मैं फिर से जंगल में आंचल को खोजने के लिए गया, पर जगह याद न होने के कारण उसका कुछ पता नहीं चला। मैं फिर से घर लौट आया। पति और पुलिस को किया गुमराह आंचल के लापता होने के बाद पति संतोष मिश्रा ने सूरज से पूछताछ की, पर उसने कोई भी जानकारी न होने की बात कही। पुलिस के सामने भी सूरज अंजान बना रहा। 19 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज होने के बाद जब आंचल और सूरज की मोबाइल लोकेशन सेम मिली तो पुलिस को शक हुआ। जंगली जानवर के खाने की आशंका पुलिस अधिकारियों ने बताया- आंचल का शव हत्या के 14 दिन बाद कंकाल अवस्था में मिला। हड्‌डियां बिखरी हुई थीं। आशंका है कि जंगली जानवरों ने शव को खा लिया होगा। इसी कारण शरीर के कई हिस्से बरामद नहीं हो सके हैं। सूरज के खिलाफ पहले भी 7 मुकदमे एसपी राहुल भाटी ने बताया- आरोपी सूरज पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ 2011 से अब तक मल्हीपुर थाने में कुल 7 मामले दर्ज हैं। इनमें छेड़छाड़, चोरी, आर्म्स एक्ट और गुंडा नियंत्रण अधिनियम से जुड़े मुकदमे शामिल हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 17 साल के भतीजे ने चाची की हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी पर गोली मारी; मेरठ में मर्डर के बाद थाने पहुंचा मेरठ में गुरुवार सुबह 17 साल के भतीजे ने 32 साल की चाची की हत्या कर दी। भतीजा अचानक बेडरूम में घुसा। कनपटी में सटाकर तमंचे से गोली मार दी। फिर मौके से भाग गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद उसने मवाना थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बोला- आए दिन चाची झगड़ा करती थी, इसीलिए गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 9:20 बजे सभी घर के कामों में बिजी थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग दौड़े तो पूजा त्यागी बेडरूम में फर्श पर पड़ी तड़प रही थी। इतने में 17 साल का भतीजा तमंचा लेकर भागता दिखाई दिया। थोड़ी ही देर में पूजा ने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली ASP ने रंग बरसे गाने पर किया डांस:पाइप से पानी फेंककर पुलिसकर्मियों को कराया रेन डांस, कपड़ा फाड़ी होली खेली गई
    Next Article
    होली बाद अस्पतालों में बढ़े मरीज, ओपीडी 400 तक पहुंची:-बुखार और चोट के सर्वाधिक मामले, बच्चों को विशेष सावधानी की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment