Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली CMO ऑफिस में डॉक्टर-चालक संघ आमने-सामने:चालक पर मारपीट, निलंबन और फंड रोकने का आरोप

    11 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय में 17 फरवरी को एक डॉक्टर और उनके सरकारी वाहन चालक के बीच विवाद हुआ था। डॉक्टर ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और उसे निलंबित भी करवा दिया। यह मामला अब तूल पकड़ गया है। आज वाहन चालक संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने CMO कार्यालय के सामने एकत्र होकर डॉक्टर देशबंधु पर गंभीर आरोप लगाए। संघ का कहना है कि सेवानिवृत्त सरकारी वाहन चालकों का फंड और विभिन्न मदों का पैसा अब तक जारी नहीं किया गया है। वाहन चालक संघ के अध्यक्ष धर्मेश कुमार ने बताया कि 17 फरवरी को डॉक्टर देशबंधु ने संघ के कार्यकर्ता सुनील चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया और उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद से सुनील अपने घर नहीं पहुंचे हैं। सुनील की पत्नी ने डॉक्टर देशबंधु के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। संघ ने अपने लेटर हेड पर इस मामले की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन चंद्र को दी है। डॉ. नवीन चंद्र ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। संघ ने प्रशासनिक अधिकारी डॉ. देशबंधु पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें सेवानिवृत्त चालकों से भुगतान के नाम पर वसूली और दस्तावेजों में हेरफेर करना शामिल है। डॉ. देशबंधु ने चालक सुनील पर मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करवाया था। धर्मेश कुमार ने यह भी चेतावनी दी कि यदि डॉक्टरों द्वारा वाहन चालकों के साथ दुर्व्यवहार जारी रहा, तो पूरे जिले के सरकारी वाहन चालक काम बंद कर सड़कों पर उतरेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में छात्र नेता के घर फायरिंग:2 बाइक से चार बदमाश आए, तोड़फोड़ की, महिला का मुंह दबाकर पीटा
    Next Article
    कौशाम्बी पुलिस ने नाबालिग की शादी रुकवाई:AHT टीम ने शैक्षिक अभिलेखों की जांच की, बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment