Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में अवैध धर्म परिवर्तन का आरोप, कई हिरासत में:हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने शुरू की पूछताछ

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज में कथित अवैध धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। आरोप है कि कुछ लोग हिंदुओं, विशेषकर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को गुमराह कर ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास कर रहे थे। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे लोगों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम (पीआरबी 5951 8671) भी मौके पर पहुंची। श्री राजपूत करणी सेना के रोहित द्विवेदी ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। घटना के कुछ घंटे बाद क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, उन्होंने घटना के संबंध में कोई जानकारी देने या बयान देने से इनकार कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कलेक्ट्रेट में 60.10 लाख रुपए का नया पार्क शुरू:राज्यसभा सांसद बृजलाल ने किया लोकार्पण, स्वास्थ्य और शिक्षा को बताया प्राथमिकता
    Next Article
    सीतापुर में श्रमिकों का बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन:दारूका पेपर मिल बंद होने से अटका भुगतान, 2 मार्च को लखनऊ कूच की दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment