Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में श्रमिकों का बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन:दारूका पेपर मिल बंद होने से अटका भुगतान, 2 मार्च को लखनऊ कूच की दी चेतावनी

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामकोट थाना इलाके में कटीली स्थित दारूका पेपर मिल में श्रमिकों का धरना-प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में श्रमिकों और किसान संगठनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे और उन्होंने मिल प्रबंधन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरना दे रहे श्रमिक बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मजदूरों को महीनों से उनकी मेहनत की मजदूरी नहीं मिली है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व के नजदीक आने के बावजूद अब तक न तो मिल प्रबंधन ने कोई ठोस आश्वासन दिया है और न ही जिला प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा है। इससे मजदूरों में गहरा रोष व्याप्त है। किसान नेता पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि यह आंदोलन केवल मजदूरी का नहीं, बल्कि श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने सभी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों से अपील की कि वे मजदूरों के समर्थन में आगे आएं और 2 मार्च को प्रस्तावित लखनऊ कूच में शामिल हों। धरना स्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान विजय जैसवाल (अडबनिया ग्रांट) ने भी श्रमिकों का समर्थन करते हुए कहा कि यदि होली से पहले मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ तो यह मजदूर परिवारों के साथ बड़ा अन्याय होगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान मंच की प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने साफ कहा है कि यदि आज कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 2 मार्च को सुबह 9 बजे लखनऊ कूच किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मिल प्रबंधन और जिला प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में अवैध धर्म परिवर्तन का आरोप, कई हिरासत में:हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने शुरू की पूछताछ
    Next Article
    देवरिया में पेट्रोल पंप पर हुई थी लूट:24 घंटे बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं, चार टीमें जांच में जुटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment