Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में छात्रा ने की आत्महत्या:परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, एक दिन पहले कुछ युवक घर से उठाकर ले गए थे

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रणगांव में बुधवार को एक 17 वर्षीय छात्रा का शव घर के भीतर पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी सत्येंद्र सिंह अपनी पत्नी संतोष देवी, बेटी प्रज्ञा सिंह (17) और बेटे प्रिंस (14) के साथ अधीन का पुरवा गांव के निकट नई बस्ती में रहते हैं। बुधवार को सत्येंद्र और उनकी पत्नी बिजली बिल जमा करने गए थे, जबकि बेटा स्कूल गया था। दोपहर करीब 12 बजे जब दंपती घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर उन्होंने बेटी को बरामदे की छत में लगे पंखे के हुक से लटका देखा। दंपती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। घर में प्रवेश करने के लिए दरवाजे के बगल की दीवार तोड़ी गई। छात्रा को फंदा काटकर नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। छात्रा के पिता सत्येंद्र सिंह कहना है कि मंगलवार शाम जब वे एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे, उसी दौरान घर के पास स्थित आरेडिका के लिए उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ युवक छात्रा को खेत की ओर खींच ले गए और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पास के तालाब में मछली पकड़ रहे लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। निमंत्रण से लौटने पर छात्रा ने यह पूरी बात अपने माता-पिता को बताई। छात्रा के पिता सत्येंद्र सिंह भी उसी फैक्ट्री में काम करते हैं। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने इस मामले को दबाने का दबाव बनाया और उनसे लौटकर बात करने को कहा। यह भी आरोप है कि फैक्ट्री मैनेजर ने आरोपी युवकों को वहां से हटा दिया। परिवार का कहना है कि इसी बात से क्षुब्ध होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। प्रज्ञा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दे रही थी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने शव का पंचायतनामा के लिए भेजा गया
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशुतोष महाराज बोले- UP के डिप्टी CM साजिश कर रहे:दावा- बच्चों से कुकर्म की पुष्टि; शंकराचार्य का जवाब- बटुक हमारे पास कभी नहीं आए
    Next Article
    बरेली भाजपा में तीन नए मंडल अध्यक्षों का स्वागत:कन्हैया, बृजेश और सुधीर को पहनाया गया पटका, बोले- संगठन को मजबूत करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment