Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली भाजपा में तीन नए मंडल अध्यक्षों का स्वागत:कन्हैया, बृजेश और सुधीर को पहनाया गया पटका, बोले- संगठन को मजबूत करेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई में संगठनात्मक नियुक्तियों के बाद उत्साह का माहौल है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने नव निर्वाचित तीनों मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। जहां नवनियुक्त पदाधिकारियों का तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर अभिनंदन किया गया। इन चेहरों को मिली मंडल की कमान महानगर अध्यक्ष ने तीनों महत्वपूर्ण मंडलों के लिए चुने गए अध्यक्षों को पटका पहनाकर उनकी नई जिम्मेदारी की बधाई दी। इसमें कन्हैया राजपूत को पंडित दीनदयाल मंडल, बृजेश मिश्रा को कालीबाड़ी मंडल और सुधीर भटनागर को मढ़ीनाथ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधीर सक्सेना ने सभी के उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनां दी। स्वागत समारोह के दौरान अधीर सक्सेना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन तीनों अनुभवी पदाधिकारियों के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का आधार और अधिक व्यापक होगा। उन्होंने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में छात्रा ने की आत्महत्या:परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, एक दिन पहले कुछ युवक घर से उठाकर ले गए थे
    Next Article
    झांसी में क्रिकेट ग्राउंड पर प्रतिभा दिखाएंगे दिव्यांग:4 राज्यों से आए दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment