Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशुतोष महाराज बोले- UP के डिप्टी CM साजिश कर रहे:दावा- बच्चों से कुकर्म की पुष्टि; शंकराचार्य का जवाब- बटुक हमारे पास कभी नहीं आए

    13 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने बुधवार शाम प्रयागराज में मीडिया से बात की। कहा, अविमुक्तेश्वरानंद ने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और वाराणसी के मठ-आश्रमों में बटुकों का यौन शोषण किया है। सारे सबूत हमारे पास हैं। मेडिकल में बटुकों से कुकर्म की पुष्टि हो गई है। जल्द ही मामले में न्याय होगा। आशुतोष महाराज ने यूपी के डिप्टी CM पर प्रयागराज माघ मेले में साजिश रचने का आरोप लगाया। हालांकि किसी का नाम नहीं लिया। आशुतोष ने कहा, अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में कई सपा नेता और कांग्रेसी आते-जाते थे। उनके नाम सामने आए हैं। वह बटुकों के कुकर्म में तो शामिल नहीं थे? इसकी जांच हो रही है। माघ मेला साजिश में यूपी के डिप्टी CM शामिल हैं। डिप्टी CM ने कहा था कि अभी धरना दो, जब हम आएं, तब खत्म करना। इसके बाद शंकराचार्य ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मेडिकल में यौन शोषण की पुष्टि पर शंकराचार्य ने कहा, वह बच्चा हमारे पास आया ही नहीं, तो कैसे हो सकता है। हमारे वकीलों ने सारे प्रमाण दिखा दिए कि वो बच्चे उसी के पास थे, हमारे पास नहीं थे। इसका मतलब है कि अगर बच्चों के साथ कुछ हुआ है तो बच्चे जिसके साथ थे, उसी ने किया होगा। शिकायतकर्ता जांच के घेरे में अपने आप आ जाएगा। इसको ये बताना पड़ेगा कि इन बच्चों का हमसे संपर्क कहां हुआ। जब बच्चे हमारे पास आए ही नहीं को कैसे हम कुकर्म कर सकते हैं। बुधवार सुबह भी शंकराचार्य ने मीडिया से बात की थी। उन्होंने कहा, हिंदुत्व खतरे में है। जब केवल ड्रेस पहनकर लोग खुद को हिंदू बताने लगेंगे और बार-बार हिंदू-हिंदू कहेंगे, तो हिंदू को खतरा होना स्वाभाविक है। हिंदुत्व को हिंदुओं के बीच घुस आए ऐसे लोगों से खतरा है, जो वास्तव में हिंदू नहीं हैं। दिखावे के लिए खुद को हिंदू बताते हैं। उन्होंने कहा- एक-डेढ़ महीने से कहा जा रहा है कि और भी छात्रों का यौन शोषण हुआ है। अगर ऐसा है, तो बाकी लोगों को क्यों बचाकर रखा गया है? अगर किसी के साथ अन्याय हुआ है और सिर्फ दो लोगों से मुकदमा दर्ज कराया गया है, तो इससे पता चलता है कि इसके पीछे साजिश है। जब उन्हें मुफीद होगा, तब उन्हें पेश किया जाएगा। प्रयागराज पुलिस ने वाराणसी में डेरा डाला प्रयागराज पुलिस पिछले 3 दिन से वाराणसी में डेरा डाले है। पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है, लेकिन अभी तक आश्रम नहीं पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस फिलहाल शंकराचार्य से जुड़े सबूत जुटाने में लगी है। मामला हाई-प्रोफाइल होने से पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। माना जा रहा है, पूरी तैयारी और होमवर्क के बाद ही पुलिस शंकराचार्य या उनके शिष्यों से पूछताछ करेगी। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शंकराचार्य के समर्थन में उतर आई है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में कांग्रेस उनके समर्थन में प्रदर्शन करेगी। जानिए पूरा मामला प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसमें माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण केस से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नक्‍सली देवजी के सरेंडर से ज्‍यादा अहम है उसकी चुनावी राजनीत‍ि में एंट्री
    Next Article
    रायबरेली में छात्रा ने की आत्महत्या:परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, एक दिन पहले कुछ युवक घर से उठाकर ले गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment