Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में कल अखिलेश यादव का दौरा, तैयारियां तेज:विधायक के घर होगी चाय पर चर्चा, 'पीडीए रथ' को रवाना करेंगे

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल रायबरेली के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और तैयारियां जोरों पर हैं। अखिलेश यादव इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलेंगे। साथ ही, हाल के विवादों को लेकर जिला प्रशासन से सवाल भी पूछेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अखिलेश यादव लखनऊ से अपने वाहन से रायबरेली आएंगे। वे बछरावां, हरचंदपुर, त्रिपुला, रतापुर, गोल चौराहा और हाथी पार्क होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वे हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पर 'चाय पर चर्चा' के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद आगामी चुनावों के लिए 'पीडीए रथ' भी रवाना करेंगे। इस अनौपचारिक बैठक में स्थानीय राजनीतिक समीकरणों, आगामी रणनीतियों और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस दौरे का एक अहम पहलू हाल ही में समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों के बीच हुआ विवाद है। इस घटना के बाद से ही सियासी माहौल गरमाया हुआ है। पूर्व सीएम के आगमन से कार्यकर्ताओं और आम जनता में उत्साह पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, अखिलेश यादव इस विवाद को लेकर प्रशासन से बातचीत कर सकते हैं। वे जमीनी हालात का जायजा भी लेंगे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने बताया कि इस दौरे से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पूरे प्रदेश में एक बड़ा राजनीतिक संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता आज भी याद करती है। जिलाध्यक्ष ने 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन की सफलता में रायबरेली की जनता के समर्थन का भी जिक्र किया। हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह है। लोग अपनी मर्जी से और अपने संसाधनों से इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं, जिसमें महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रहेगी। होर्डिंग्स और बैनरों से पटा शहर दौरे को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौराहों और रास्तों को अखिलेश यादव के स्वागत के लिए होर्डिंग्स और बैनरों से सजा दिया है। वहीं, कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। एसपी रविकुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। पीएसी बल भी सुरक्षा में मौजूद रहेगा। इसके साथ ही, शहर के सुपरमार्केट, घंटाघर, जिला अस्पताल चौराहा से डिग्री कॉलेज चौराहा तक जाने वाले सभी वाहनों और आवागमन पर रोक रहेगी। आम जनता से करेंगे बातचीत पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल दोपहर लगभग 12 बजे जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे। वे बछरावाँ होते हुए रायबरेली मुख्यालय पहुंचेंगे। शाम 4 बजे तक वे हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पर 'चाय पर चर्चा' करेंगे। यहीं से वे आगामी चुनावों के लिए 'पीडीए रथ' को रवाना करेंगे और इसके माध्यम से जनता से बातचीत करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में सीओ सुनीं फरियादियों की समस्याएं:लालगंज में संबंधित अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
    Next Article
    गाजीपुर रोजगार मेले में 4 हजार युवाओं का रजिस्ट्रेशन:36 कंपनियों ने लगाए स्टॉल, 1000 को मिलेगा ऑफर लेटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment