Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव:पेड़ से फंदे पर लटका मिला, विवाह समारोह के दौरान हुई घटना

    3 hours ago

    1

    0

    बछरावां थाना क्षेत्र के शेखपुर समोधा गांव में एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। युवक की पहचान लक्ष्मीकांत उर्फ मोनू (25) पुत्र राम जियावन के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना देर रात उस समय सामने आई जब गांव में एक पारिवारिक विवाह समारोह चल रहा था। बताया गया है कि लक्ष्मीकांत शाम करीब 7:30 बजे किसी बात से नाराज़ होकर गांव से बाहर बाग की ओर चला गया था। कुछ देर बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि लक्ष्मीकांत बाग की तरफ गया था। जब परिजन बाग पहुंचे, तो उन्होंने लक्ष्मीकांत का शव एक आम के पेड़ से मोफलर के सहारे फांसी के फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने तत्काल शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना अध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में पांच दिन के लिए धारा 163 लागू:सामूहिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं, जुलूस और धरना प्रदर्शन पर रोक
    Next Article
    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आज बड़ा खुलासा करेंगे:गौकशी और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने का राज्य सरकार को दिए 40 में से 30 दिन पूरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment