Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायन टेन डोशेट बने KKR के हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी:टीम इंडिया का कार्यकाल खत्म होने के बाद मिली नई जिम्मेदारी

    5 hours ago

    1

    0

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने नीदरलैंड्स के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व असिस्टेंट कोच रायन टेन डोशेट को हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी नियुक्त किया है। मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट में खबर आई थी कि रायन टेन डोशेट का टीम इंडिया के साथ कार्यकाल खत्म हो गया है। इसके बाद टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप का राष्ट्रीय टीम के साथ सफर समाप्त हो गया। अब टेन डोशेट KKR ग्रुप की ग्लोबल फ्रेंचाइजियों की क्रिकेट रणनीति और टैलेंट स्काउटिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। ग्लोबल फ्रेंचाइजियों की रणनीति और स्काउटिंग की कमान नई भूमिका में टेन डोशेट KKR ग्रुप की दुनिया भर में मौजूद सभी टीमों के रणनीतिक फैसलों की निगरानी करेंगे। वे खिलाड़ियों की स्काउटिंग, रिक्रूटमेंट, स्क्वॉड प्लानिंग और प्रदर्शन के मूल्यांकन पर काम करेंगे। साथ ही सभी फ्रेंचाइजियों में एक जैसी क्रिकेट फिलॉसफी और एप्रोच विकसित करने के लिए कोचिंग स्टाफ के साथ समन्वय बनाएंगे। CPL, ILT20 और MLC टीमों के साथ भी रहेंगे जुड़े हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी की जिम्मेदारी के साथ-साथ टेन डोशेट KKR ग्रुप की विदेशी फ्रेंचाइजियों के असिस्टेंट कोच भी रहेंगे। वे कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, इंटरनेशनल लीग T20 (ILT20) में अबू धाबी नाइट राइडर्स और मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के साथ काम करेंगे। टेन डोशेट बोले- स्काउटिंग सिस्टम को और मजबूत करेंगे KKR की ओर से जारी बयान में टेन डोशेट ने कहा,'हमारी ग्लोबल फ्रेंचाइजियों की कोचिंग और एनालिटिक्स टीमों के साथ काम करने का यह शानदार अवसर है। इससे स्काउटिंग और प्लेयर डेवलपमेंट सिस्टम को और मजबूत करने के साथ लंबी अवधि की क्रिकेट रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।' वेंकी मैसूर बोले- इस भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के CEO वेंकी मैसूर ने कहा, ‘रायन हमारी क्रिकेट फिलॉसफी को अच्छी तरह समझते हैं। फ्रेंचाइजी और इंटरनेशनल क्रिकेट का उनका अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त बनाता है। वे लंबे समय से नाइट राइडर्स परिवार का अहम हिस्सा रहे हैं।’ KKR के तीनों IPL खिताब से जुड़ा रहा है रिश्ता रायन टेन डोशेट का KKR के साथ लंबा रिश्ता रहा है। बतौर खिलाड़ी वे 2012 और 2014 में IPL ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इसके बाद 2024 में KKR के तीसरा IPL खिताब जीतने पर वे टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल थे। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… तारोबा टेस्ट: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया:: जेडन सील्स ने झटके 5 विकेट; विंडीज सीरीज में 1-0 से आगे तारोबा (त्रिनिदाद) में खेले गए दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रन से हरा दिया। 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी 120 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने 35 रन देकर 5 विकेट लिए। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वहीं, पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर यह लगातार आठवीं टेस्ट हार रही। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ISSF वर्ल्ड कप में भारत को चौथा मेडल:सोनम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज जीता
    Next Article
    श्रीलंका विमेंस ने पाकिस्तान से पहली बार वनडे सीरीज जीती:तीसरे मैच में 8 विकेट से हराया, चमारी अटापट्टू का ऑलराउंड प्रदर्शन

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment