Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीलंका विमेंस ने पाकिस्तान से पहली बार वनडे सीरीज जीती:तीसरे मैच में 8 विकेट से हराया, चमारी अटापट्टू का ऑलराउंड प्रदर्शन

    23 hours ago

    1

    0

    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली बाइलैटरल वनडे सीरीज जीत ली है। उसने मंगलवार को तीसरे मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह पिछले 24 साल में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है। शुरुआती झटकों से नहीं उबर पाया पाकिस्तान टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के दूसरे ओवर में ही चेतना विमुक्ति ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। महज दो ओवर के खेल में पाकिस्तान का स्कोर 10 रन पर 3 विकेट हो गया था। यहां से गुल फिरोजा और मुनीबा अली ने 68 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन चमारी अटापट्टू ने फिरोजा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। पाकिस्तान 110 रन पर 4 विकेट से लड़खड़ाकर 146 रन पर 7 विकेट पर पहुंच गई। कप्तान फातिमा सना ने 41 रनों की पारी खेलकर टीम को 188 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका से काविशा दिलहारी और चमारी अथापथु ने 3-3 विकेट लिए। पाकिस्तान की पूरी टीम 40वें ओवर में 187 रन पर सिमट गई। अटापट्टू और समरविक्रमा ने आसान बनाया लक्ष्य 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने शानदार शुरुआत की। हालांकि, पिछले मैच की शतकवीर विश्मी गुणरत्ने 7वें ओवर में आउट हो गईं, लेकिन कप्तान चमारी अटापट्टू ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। अटापट्टू ने तस्मिया रुबाब के एक ओवर में तीन चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने अपने वनडे करियर का 30वां 50 प्लस स्कोर पूरा किया। अटापट्टू के आउट होने के बाद हर्षिता समरविक्रमा और हसीनी परेरा ने मोर्चा संभाला। हसीनी परेरा ने अपने वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। श्रीलंका ने 37.2 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 76 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। समरविक्रमा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए चमारी अटापट्टू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, हर्षिता समरविक्रमा को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला, जिन्होंने तीन मैचों में 173 रन बनाए और केवल एक बार आउट हुईं। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने पाकिस्तान की लगातार चार सीरीज जीत के सिलसिले को भी तोड़ दिया। अब दोनों टीमों के बीच 31 जुलाई से दांबुला में टी-20 सीरीज शुरू होगी। ---------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबरें भी पढ़िए… ग्रीव्स ने 5 लगातार विकेट-मेडन ओवर फेंका, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बॉलर पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने इतिहास रच दिया। उन्होंने लगातार 5 विकेट-मेडन ओवर फेंककर टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायन टेन डोशेट बने KKR के हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी:टीम इंडिया का कार्यकाल खत्म होने के बाद मिली नई जिम्मेदारी
    Next Article
    यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग की शुरुआत 26 अगस्त से:राहुल द्रविड़ की टीम खेलेगी; नीदरलैंड-आयरलैंड में मुकाबले होंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment