Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    REEL के चक्कर में कार पलटी, युवक की मौत:कानपुर में सनरूफ पर बैठा था; रिश्तेदार की लग्जरी कार मांगकर लाए थे दोस्त

    13 hours ago

    2

    0

    कानपुर में रील बनाने के जुनून ने एक युवक की जान ले ली, जबकि उसके चार दोस्त घायल हो गए। दरअसल, एक्सयूवी 3XO में सवार पांच दोस्त रील शूट कर रहे थे। स्टंट के दौरान मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में पलट गई। हादसे के समय सनरूफ पर बैठा युवक कार के नीचे दब गया, जबकि उसके चार साथी वाहन के अंदर फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी युवकों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। बाकी चार घायलों का इलाज जारी है। यह हादसा शुक्रवार देर शाम सचेंडी थाना क्षेत्र के बछाऊपुर मोड़ के पास हुआ। मृतक की पहचान झकरा संभरपुर गांव निवासी 18 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई है। 2 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… झकरा संभरपुर गांव निवासी सौरभ के पिता बलराम कुशवाहा IIT कानपुर में वाटर सप्लाई का काम करते हैं। सौरभ अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार में उसकी मां प्रेमवती; बड़ी बहन पारुल जिसकी शादी हो चुकी है और बड़ा भाई रवि हैं। सौरभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पिता बलराम कुशवाहा के अनुसार, शुक्रवार को सौरभ महराजपुर में नेवी की परीक्षा देने गया था। शाम करीब 6:30 बजे वह घर लौटा। मामा के लड़के अंकित ने बताया- रात करीब 8 बजे गांव के उसके चार दोस्त दूसरे दोस्त का बर्थडे बता कर ले गए थे। जिसके बाद सौरभ उनके साथ कार में चला गया। कार शिवा चला रहा था। कार शिवा के बहनोई विशाल के पिता की थी। परिजनों के मुताबिक, चारों दोस्त कार के अंदर बैठे थे, जबकि सौरभ को सनरूफ पर बैठाकर वीडियो बनाया जा रहा था। युवक सड़क पर स्टंट करते हुए रील शूट कर रहे थे। इसी दौरान रैकेपुर-बछुआपुर मार्ग पर एक मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। कार पलटते ही सौरभ नीचे गिर गया और कार उसके ऊपर आ गई। वहीं, कार में सवार चारों युवक अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। उन्होंने कार को सीधा किया तो सौरभ उसके नीचे दबा मिला। उसकी हालत गंभीर थी। ग्रामीणों ने चारों युवकों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके चारों घायल दोस्तों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया- घायलों को अस्पताल भेजा गया है। एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है जबकि अन्य मामूली रूप से घायल है। घायलों का कहना है कि मोड़ में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। रील बनाने जैसी बात गलत है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में बुर्का पहनकर टीचर दोस्त को मार डाला:10 लाख का गोल्ड ब्रेसलेट और चेन लूटी; 18 साल से दोस्ती थी कानपुर में कोचिंग संचालक विजय प्रकाश गुप्ता की हत्या करने वाला उनका 18 साल पुराना दोस्त मोहित द्विवेदी निकला है। मोहित ने विजय की हत्या किसी रंजिश के कारण नहीं, बल्कि करीब 10 लाख रुपए के सोने के ब्रेसलेट और चेन लूटने के लिए की थी। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ट्रक ने पति-पत्नी को रौंदा, मौत:खून से लथपथ सड़क पर तड़पते रहे दोनों; नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारी थे
    Next Article
    अयोध्या में सामूहिक विवाह योजना का लक्ष्य तय:1158 जोड़ों का होगा विवाह, सभी विकासखंडों में होंगे कार्यक्रम, लाभार्थी ऑनलाइन कर रहे आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment