Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ट्रक ने पति-पत्नी को रौंदा, मौत:खून से लथपथ सड़क पर तड़पते रहे दोनों; नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारी थे

    13 hours ago

    2

    0

    कानपुर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। ट्रक के रौंदे जाने के बाद खून से लथपथ पति-पत्नी सड़क पर करीब 5 मिनट तक तड़पते रहे। सड़क पर कई मीटर तक खून पसर गया। एंबुलेंस आती इसके पहले दोनों ने दम तोड़ दिया। उधर, गुस्साए लोगों ने भाग रहे ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार सुबह करीब 10.20 की यह दुर्घटना जाजमऊ की है। मृतक की पहचान नगर निगम के रिटायर्ड सफाई सुपरवाइजर लक्ष्मीकांत शर्मा (62) और उनकी पत्नी आशा शर्मा (56) के रूप में हुई है। दोनों स्कूटी से सिद्धनाथ मंदिर पूजा करने जा रहे थे। 2 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… रिटायर कर्मचारी लक्ष्मीकांत शर्मा कानपुर के सीतारामनगर अहिरवां में पति आशा शर्मा और दो बेटों अमन उर्फ रिंकू शर्मा और हर्ष शर्मा के साथ रहते थे। शनिवार को वह पत्नी के साथ सिद्धनाथ मंदिर अपनी स्कूटी से जा रहे थे। दोनों हर शनिवार मंदिर जाते थे। बेटे अमन ने बताया- मां और पिताजी सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10.20 बजे जाजमऊ के सोलंकी धर्मकांटा के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक के नीचे आने से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। सड़क पर खून पसर गया। दोनों नीचे गिरकर तड़पने लगे। लोग अभी उनकी मदद करते इसके पहले दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को लोगों ने दौड़ा लिया। लोगों ने ट्रक को ताड़बगिया स्थित तीन खंबे के पास रोक लिया। ड्राइवर को पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सीसीटीवी चेक कराए जा रहे: एसीपी कैंट एसीपी अमित चौरसिया ने बताया- आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे है, जिससे एक्सीडेंट होने का कारण सामने आ सकेगा। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी बोले- अवैध पार्किंग से आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं हो रहीं दंपति के ट्रक से कुचले जाने के बाद जाजमऊ व्यापार मंडल ने अवैध पार्किंग को लेकर आक्रोश जताया है। अध्यक्ष अखलास अहमद ने कहा- आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं हो रहीं क्योंकि जगह-जगह अवैध पार्किंग बना दिया गया है। दादामियां मजार से लेकर वाजिदपुर तक अतिक्रमण कर ली गई हैं। व्यापार मंडल ने हादसे के बाद एसीपी अमित चौरसिया से मुलाकात की और गाड़ियों की अवैध पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस अवैध पार्किंग स्थलों को नजरअंदाज कर रही। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में बुर्का पहनकर टीचर दोस्त को मार डाला:10 लाख का गोल्ड ब्रेसलेट और चेन लूटी; 18 साल से दोस्ती थी कानपुर में कोचिंग संचालक विजय प्रकाश गुप्ता की हत्या करने वाला उनका 18 साल पुराना दोस्त मोहित द्विवेदी निकला है। मोहित ने विजय की हत्या किसी रंजिश के कारण नहीं, बल्कि करीब 10 लाख रुपए के सोने के ब्रेसलेट और चेन लूटने के लिए की थी। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड CM ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को भेजा न्योता:लिखा- आपके आने से दिव्य कुंभ होगा, श्रद्धालुओं को नई ऊर्जा मिलेगी
    Next Article
    REEL के चक्कर में कार पलटी, युवक की मौत:कानपुर में सनरूफ पर बैठा था; रिश्तेदार की लग्जरी कार मांगकर लाए थे दोस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment