Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rome में सम्राट ट्राजन कालीन Ulpia Library मरम्मत के बाद आम लोगों के लिए खुली

    20 hours ago

    6

    0

    मिस्र का प्रसिद्ध अलेक्जेंड्रिया पुस्तकालय भले ही नष्ट हो गया हो, लेकिन प्राचीन दुनिया के एक अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकालय को रोम में मरम्मत के बाद इस सप्ताह फिर से आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। उल्पिया पुस्तकालय के अवशेष सम्राट ट्राजन के फोरम में स्थित हैं। यह उस प्रसिद्ध स्तंभ के ठीक बगल में है, जो डेशिया के खिलाफ सम्राट के विजयी सैन्य अभियानों और वर्तमान रोमानिया पर रोमन साम्राज्य की विजय की याद दिलाता है।यह पुस्तकालय करीब एक सदी तक आम लोगों की पहुंच से बाहर रहा। पुरातत्वविद् और रोम के सांस्कृतिक विरासत विभाग के अधीक्षक क्लाउडियो पारिसी प्रेसिचे ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से बातचीत में कहा, मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पुस्तकालय और एशिया माइनर के पर्गामोन पुस्तकालय के बाद ट्राजन के फोरम का यह पुस्तकालय निश्चित रूप से सबसे महत्वपूर्ण पुस्तकालयों में से एक है। इसकी अहमियत प्राचीन समय में पुस्तकों के लिए इस्तेमाल होने वाले वॉल्यूमिना यानी हस्तलिखित ग्रंथों और दस्तावेजों की विशाल संख्या के कारण है।इस पुस्तकालय के अवशेष 1932 में उस समय मिले थे, जब बेनिटो मुसोलिनी की सरकार ने एक सड़क बनाने के लिए इस क्षेत्र की सफाई का काम शुरू कराया था। बाद में यह सड़क प्रसिद्ध ‘विया देई फोरी इम्पीरियली’ के नाम से जानी गई। खुदाई के बाद इस स्थल को कंक्रीट से ढक दिया गया और इसका इस्तेमाल ट्राजन फोरम से मिले असंख्य पुरावशेषों को रखने के भंडार कक्ष के रूप में किया जाने लगा।ट्राजन का फोरम 112 ईस्वी में बनाया गया था और इसे रोमन साम्राज्य के शाही मंचों में सबसे भव्य और अंतिम माना जाता है। प्रेसिचे के अनुसार, इसकी दीवारों में बनी छोटी-छोटी जगहों से संकेत मिलता है कि वहां पुस्तकों की हस्तलिखित पांडुलिपियां रखने के लिए अलमारियां हुआ करती थीं। इससे पुष्टि होती है कि यह उल्पिया पुस्तकालय की दो मंजिला इमारतों में से एक थी, जिसका उल्लेख प्राचीन ग्रंथों में मिलता है।रोम के सांस्कृतिक विरासत विभाग के पुरातत्वविदों ने इसकी पहचान उल्पिया पुस्तकालय की पश्चिमी इमारत के रूप में की है। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, यहां यूनानी भाषा में लिखी पांडुलिपियां रखी जाती थीं। इस स्थल पर शुरू की गई नई स्थायी प्रदर्शनी के जरिए आगंतुकों को पुस्तकालय के पुराने स्वरूप की झलक दिखाई जाएगी।इसमें पुस्तकालय की संगमरमर की सजावट के बचे हुए हिस्से प्रदर्शित किए गए हैं। दीवारों पर सफेद संगमरमर और फर्श तथा स्तंभों पर अलग-अलग रंगों के संगमरमर का इस्तेमाल किया गया था। दीवारों पर इमर्सिव वीडियो मैपिंग के जरिए पुस्तकालय के इतिहास और उसकी खोज की कहानी भी दिखाई जाएगी।हालांकि, अब यहां पांडुलिपियों से भरी अलमारियों की जगह टूटे हुए कोरिंथियन स्तंभों और मूर्तियों के अवशेष नजर आएंगे। यह पुस्तकालय ट्राजन के फोरम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था और सदियों तक रोम के विभिन्न हिस्सों से नागरिकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा। यहां शाही फरमानों और दस्तावेजों का विशाल संग्रह मौजूद है।पुस्तकालय के जीर्णोद्धार का काम 2025 में शुरू हुआ था और इसमें करीब एक साल लगा। इस पर 17.5 लाख यूरो (करीब 19.2 लाख अमेरिकी डॉलर) खर्च किए गए। यह राशि यूरोपीय संघ के महामारी राहत कोष से मिली थी।रोम में यूरोपीय संघ की वित्तीय मदद से कई अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है। शुरुआत में पुस्तकालय को केवल शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ही पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। यहां हर 40 मिनट में आगंतुकों का एक समूह प्रवेश कर सकेगा, जिसमें अधिकतम 20 लोग होंगे।पुस्तकालय की पूर्वी इमारत ट्राजन फोरम के दूसरी ओर स्थित 18वीं सदी के एक चर्च के नीचे अब भी दबी हुई है। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, इस इमारत में लैटिन भाषा की पांडुलिपियां रखी जाती थीं। फिलहाल इस हिस्से की खुदाई की कोई योजना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप-जिनपिंग के सामने पुतिन का बहुत बुरा अपमान! मोदी ने किसे डांटा
    Next Article
    UN में भारत के वोट से गदगद ईरान, अमेरिका हैरान! पलट गया पूरा खेल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment