Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रंप-जिनपिंग के सामने पुतिन का बहुत बुरा अपमान! मोदी ने किसे डांटा

    4 hours from now

    1

    0

    इस दुनिया में किसी को भी सिर्फ उसकी ताकत बचा सकती है। अगर मजबूत हैं तो दुनिया दोस्त बनेगी। कमजोर हैं तो  तिरस्कार करेंगे। पहली बार अपमान का यह घूंट रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन को पीना पड़ा है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने हंसते हुए एक बार फिर देश के लोगों और उद्योगपतियों को सलाह, नसीहत और चेतावनी जारी की है। ये तो पता ही होगी की चीन में पुतिन, ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात हुई है। कहा जाता है कि चीन अमेरिका का दुश्मन है और रूस का दोस्त है। लेकिन इसके बावजूद पुतिन को अपमान का घूंट पीना पड़ गया और खुद को एक दूसरे का दुश्मन मानने वाले जिनपिंग और ट्रंप एक साथ हो गए। अमेरिका को पता है कि चीन एक बहुत बड़ा प्रोड्यूसर है। चीन को पता है कि अमेरिका एक बहुत बड़ी मार्केट है। इसीलिए दोनों ने हाथ मिला लिए। मगर इन दोनों देशों को पता है कि रूस की अर्थव्यवस्था और मार्केट इतनी बड़ी नहीं है। जंग की वजह से रूस अब मुनाफे का सौदा नहीं है। रूस के पास भले ही तेल है लेकिन जंग की वजह से रूस की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होती है तो आपका दोस्त ही आपको फ्रेम से बाहर कर देता है। इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने Manila में Quad और Shenzhen में चीन-रूस संग साधी कूटनीतिअपने फायदे के लिए डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग एक साथ खड़े हुए। डिनर के लिए दोनों एक साथ आए लेकिन पुतिन को अकेले छोड़ दिया। एक दूसरे का बार-बार हाथ पकड़ते रहे। पहली बार ऐसा हुआ है कि शी जिनपिंग एयरपोर्ट पर ट्रंप को रिसीव करने पहुंचे। यानी आपके देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है तो दुश्मनी सिर्फ दिखावा है। दूर बैठकर पीएम मोदी यह सब कुछ देख रहे होंगे। पीएम मोदी भी जानते हैं कि अगर भारत मजबूत होगा तभी भारत की इज्जत होगी। पीएम मोदी यह भी अच्छी तरह से जानते हैं कि भारत की चीन से आर्थिक जंग चल रही है। चीनी सामान पर निर्भरता भारत को कमजोर करेगी। पीएम मोदी एक बार पहले ही बोल चुके हैं कि यह दुर्भाग्य की बात है कि गणेश जी भी विदेश से आते हैं। गणेश जी की आंख भी नहीं खुल रही। फिर भी लोग वह गणेश जी खरीद रहे हैं। छोटी आंख वाले गणेश जी आएंगे। गणेश जी की आंख भी नहीं खुल रही है। यहां पर पीएम मोदी का इशारा चीन की तरफ था। पीएम मोदी ने कहा कि हम होली पर रंग, पिचकारी सभी चीजें विदेश से क्यों खरीद रहे हैं। ऐसे में पहली बार पीएम मोदी ने सख्त लहजे में देश के व्यापारियों और उद्योगपतियों को नसीहत दी। इसे भी पढ़ें: ट्रंप-जिनपिंग-पुतिन की 90 मिनट की मुलाकात: कामयाबी या महज़ दिखावा, क्यों 1945 के 'याल्टा' से है बिल्कुल अलग?पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय ग्राहकों को हल्के में ना लें। अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर ध्यान दें। ऐसा मत सोचें कि हमारा देश 140 करोड़ लोगों की सिर्फ मार्केट है और यह लोग कुछ भी बेकार चीज खरीद लेंगे। आप देश के लोगों को क्या समझते हैं? हमें अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना होगा। अपने देश में बने सामान को खरीदना होगा और यह सामान इस क्वालिटी का होना चाहिए कि विदेशी भी यह सामान भारत से खरीदें। तभी दुनिया के देश भारत के आगे पीछे घूमेंगे। आइए अब आपको पीएम मोदी का यह बयान सुनवाते हैं। हमारे पास 140 करोड़ देशवासियों का अपना मार्केट है। और यही कभी-कभी लगता है अपनी मुसीबत है क्योंकि आपको मालूम है कुछ भी बनाओ यार बिकना ही बिकने वाला है। अरे यार कोई तो ले जाएगा। बड़े शहर वाला नहीं लेगा तो छोटे शहर वाला लेगा। छोटे शहर वाला नहीं लेगा तो बड़े गांव वाला ले जाएगा। नहीं तो कोई गांव वाला ले जाएगा। मेरा माल तो बिकने वाला है। अब चलो यार मेरी पीढ़ी ने कर लिया। अगली पीढ़ी जो करना होगा। यह नहीं चल सकता। वक्ता बदल चुका है। आपको अपनी क्वालिटी बदलनी पड़ेगी। 140 करोड़ देशवासियों को एश मार्केट मान के मत चलिए और कभी-कभी तो मुझे शर्म आती है। माफ करना दोस्तों मैं खुलकर के बातें कर रहा हूं आज आपके साथ। देखिए दो प्रकार के लोग हैं। मुझे मालूम नहीं एक जमात यहां है कि नहीं। एक होते हैं बिल्डर्स हैं। प्रॉपर्टी डेवलपर वो क्या करते हैं? 
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश को देख चिल्लाने लगे PM, भारत से ले लिया सीधा पंगा
    Next Article
    Rome में सम्राट ट्राजन कालीन Ulpia Library मरम्मत के बाद आम लोगों के लिए खुली

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment