Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ₹28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में एडवोकेट गिरफ्तार:₹2.60 करोड़ 400 बैंक खातों में ट्रांसफर किए; ED ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

    2 hours ago

    1

    0

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट से एक एडवोकेट को गिरफ्तार किया। यह मामला देशभर में हुए साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट से जुड़ा है। इस मामले में करीब ₹28,000 करोड़ के बैंकिंग लेनदेन की जांच हो रही है। एडवोकेट की गिरफ्तारी के बाद अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 7 हो गई है। ED ने बताया कि गोवा पुलिस ने 9 जून 2025 को इस मामले में FIR दर्ज की थी। इसके बाद जांच शुरू हुई। गोवा की एक महिला को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। 21 मई से 2 जून 2025 के बीच ठगों ने महिला से 400 म्यूल बैंक अकाउंट में ₹2.60 करोड़ ट्रांसफर कराए। उपाध्याय साइबर ठगी करने वाले नेटवर्क से जुड़ा था आरोपी दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में बैठने वाला था। इसके बाद आरोपी को पणजी ले जाया गया और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 29 अक्टूबर तक ED की हिरासत में भेज दिया। ED ने अदालत को बताया कि उपाध्याय साइबर ठगी करने वाले नेटवर्क से जुड़ा था। जब पुलिस की शिकायत के बाद इस नेटवर्क के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए जाते थे, तो आरोपी अधिकारियों को रिश्वत देकर उन्हें दोबारा चालू करवा देता था। आरोप है कि रिश्वत की रकम अंगड़िया नेटवर्क के जरिए पहुंचाई जाती थी, जो नकद लेनदेन का काम करता है। ED के मुताबिक, उपाध्याय ने एडवोकेट के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया था, लेकिन उसने न तो किसी आरोपी या उनकी कंपनी की ओर से अदालत में पैरवी की और न ही कोई वकालतनामा दाखिल किया। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:असम, मिजोरम और मणिपुर में ड्रग्स नेटवर्क के 38 ठिकानों पर छापेमारी, 18 गिरफ्तार; शाह ने जानकारी दी
    Next Article
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: टीवी स्क्रीन पर नजरें और मोबाइल पर आते मैसेज... ऐसे मिलता रहा शूटरों को पल-पल का अपडेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment