Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    RSS कार्यालय में भाजपा विधायक ने खेली कीचड़ वाली होली:गोंडा में भोजपुरी गीतों पर जमकर झूमे प्रतीक भूषण सिंह

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में प्रताप भवन स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में रविवार को होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और संघ कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शुरुआत में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर उत्सव मनाया। इसके बाद माहौल और रंगीन हो गया, जब भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने समर्थकों के साथ कीचड़ वाली होली खेली। इस दौरान वे पानी की बौछार में भीगते हुए कीचड़ में लथपथ नजर आए। भोजपुरी गीतों पर डांस कार्यक्रम में भोजपुरी होली गीतों पर जमकर नृत्य भी हुआ। सामने आए वीडियो में विधायक प्रतीक भूषण सिंह समर्थकों के साथ भोजपुरी गानों पर झूमते दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में वे पानी की बौछार के बीच कीचड़ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में मंच के सामने लोगों के साथ नाचते दिख रहे हैं। हर साल होता है आयोजन बताया जा रहा है कि प्रताप भवन संघ कार्यालय में हर वर्ष होली से पहले इसी तरह का उत्सव आयोजित किया जाता है, जिसमें जनप्रतिनिधि शामिल होकर पारंपरिक और सांस्कृतिक अंदाज में होली मनाते हैं। कार्यक्रम में करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। संघ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें होली के पारंपरिक रंग देखने को मिले। वहीं कीचड़ की होली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद विधायक प्रतीक भूषण सिंह भीगे कपड़ों में ही कार्यक्रम से रवाना हो गए। आयोजन के दौरान उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में भाजपा नेता ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित:होली पर दी शुभकामनाएं, बलिदान को किया याद
    Next Article
    ATS अफसर बनकर 90 लाख ठगने वाले 2 ठग गिरफ्तार:जयपुर में बैठकर गिरोह चला रहा सरगना, 3 सदस्य पहले दबोचे गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment