Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में भाजपा नेता ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित:होली पर दी शुभकामनाएं, बलिदान को किया याद

    2 hours ago

    1

    0

    होली पर्व के अवसर पर भाजपा नेता एवं 'नर सेवा नारायण सेवा' संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी ने देश की रक्षा में शहीद हुए वीर जवानों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने इन परिवारों को सम्मानित किया और होली की शुभकामनाएं दीं। विमल द्विवेदी ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने शहीद शशिकांत तिवारी की पत्नी अनीता तिवारी, शहीद अजीत आजाद की पत्नी मीना गौतम, शहीद कैलाश कुमार यादव की पत्नी किरन यादव, शहीद सुशील कुमार की पत्नी सुनीता गौतम और शहीद विजय कुमार की पत्नी प्रतिभा गौतम से भेंट की। इस दौरान उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सभी शहीदों के चित्रों पर गुलाल लगाकर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद परिजनों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया और आत्मीयता के साथ होली की शुभकामनाएं दी गईं। विमल द्विवेदी ने विशेष रूप से शहीदों के बच्चों से संवाद किया और उन्हें गुलाल लगाकर यह संदेश दिया कि समाज और देश हमेशा उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर विमल द्विवेदी ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि त्योहारों के मौके पर शहीद परिवारों के बीच पहुंचना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज का कर्तव्य है। उनके अनुसार, शहीदों के परिवारों का सम्मान करना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र सेवा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की कि शहीद परिवारों से किए गए सभी पुराने वायदों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। द्विवेदी ने कहा कि केवल घोषणाएं करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना ही वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस कार्यक्रम में जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, पूर्व सैनिक ए.के. दीक्षित, परिमल मिश्रा, आलोक शुक्ला सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज 1940 जगहों पर होलिका दहन, 21 जुलूस:पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के लिए की विशेष तैयारी, फायर ब्रिगेड अलर्ट
    Next Article
    RSS कार्यालय में भाजपा विधायक ने खेली कीचड़ वाली होली:गोंडा में भोजपुरी गीतों पर जमकर झूमे प्रतीक भूषण सिंह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment