Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    RSS ने बदली प्रांत व्यवस्था:मेरठ बना संभाग,शंकर आश्रम होगा केंद्र, कार्यकारिणी की हुई घोषणा

    23 hours ago

    6

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सांगठनिक ढांचे में परिवर्तन हो गया है। प्रांत की व्यवस्था समाप्त करके अब संभाग व्यवस्था लागू कर दी गई है। मेरठ अब प्रांत नहीं, बल्कि संभाग बन गया है। मेरठ संभाग में मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिले रहेंगे। रविवार को बरेली में संघ की बैठक हुई। बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश में अब होंगे 10 संभाग, संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर नई व्यवस्था लागू की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में अब पांच नए संभाग बनाए गए हैं। नई रचना में ये होगी नवीन पद व्यवस्था नई व्यवस्था में संभाग संघचालक गाजियाबाद से कैलाश, संभाग कार्यवाह गौतमबुद्धनगर से राजेश, सह संघचालक मेरठ से अशोक, संभाग प्रचार प्रमुख गाजियाबाद ये अखिलेश चौधरी, संभाग संपर्क प्रमुख मेरठ से निपुण, संभाग सेवा प्रमुख प्रचारक कुलदीप, संभाग बौद्धिक प्रमुख प्रचारक कृष्ण कुमार, संभाग शारीरिक प्रचारक धर्मेंद्र, संभाग व्यवस्था प्रमुख गाजियाबाद से पवन नियुक्त किए गए हैं। इनमें से अधिकतर पदाधिकारी वे हैं, जो प्रांत कार्यकारिणी में थे। संभाग प्रचारक की घोषणा अभी नहीं की गई है। प्रांत प्रचार प्रमुख रहे सुरेंद्र बने बरेली के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख प्रांत व्यवस्था समाप्त होने के बाद मेरठ प्रांत के प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह को बरेली संभाग में जिम्मेदारी दी गई है। वह इस संभाग में कुटुंब प्रबोधन इकाई के संभाग प्रमुख बनाए गए हैं। इसका कार्यालय बिजनौर रहेगा। यह इकाई परिवारों के बीच संपर्क करके पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को बनाए रखने के लिए कार्य करती है। मेरठ संभाग का कार्यालय शंकर आश्रम रहेगा। गौरतलब है कि मेरठ प्रांत में पहले मेरठ, सहारनपुर व मुरादाबाद मंडल के जिले शामिल थे। नई व्यवस्था में दो मंडलों को मिलाकर एक संभाग बनाया गया है। हालांकि संभाग प्रचारक की घोषणा होना बाकी है। मेरठ संभाग में मेरठ व सहारनपुर मंडल के जिले रहेंगे। इनका कार्यालय शंकर आश्रम मेरठ रहेगा। नई रचना में होंगे उप्र में 10 संभाग अब तक संघ का कार्य प्रांत रचना के रूप में किया जाता रहा है, लेकिन अब संभाग के रूप में कार्य किया जाएगा। संघ की अब तक की रचना के मुताबिक उत्तर प्रदेश में छह प्रांत काम करते थे। इनमें मेरठ, ब्रज, अवध, काशी, कानपुर, गोरक्ष प्रांत शामिल थे। संघ ने कार्यों को विस्तार देते हुए प्रदेश में अब 10 संभाग बनाए हैं। पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में मेरठ, उत्तराखंड और ब्रज तीन प्रांत थे, इनके स्थान पर अब पांच संभाग होंगे। इसमें एक ब्रज संभाग होगा, जिसमें आगरा और अलीगढ़ कमिश्नरी आएगी। दूसरा बरेली संभाग होगा, जिसमें बरेली और मुरादाबाद मंडल शामिल होगा। तीसरा मेरठ संभाग में मेरठ और सहारनपुर कमिश्नरी आएंगी। वहीं, उत्तराखंड प्रांत में दो संभाग बनाए गए हैं, पहला कुमायूं और दूसरा गढ़वाल। इस तरह पश्चिमी उप्र क्षेत्र में अब पांच संभाग कार्य करेंगे। इसके अलावा प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, अयोध्या, काशी और गोरखपुर संभाग कार्य करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा-सरकार में 10 की चीज 100 रुपए में बिकती थी:शिवपाल यादव पर भजापा नेता बोले- लखनऊ में मौरंग का ढेर ‘चाचा का पहाड़’ था
    Next Article
    विपक्षी दल एक बैनर के नीचे चुनाव लड़ेंगे:पल्लवी पटेल बोलीं- 2027 का यूपी चुनाव बंगाल-बिहार से अलग होगा, कमेरावादी 60 सीटों पर तैयारी कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment