Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा-सरकार में 10 की चीज 100 रुपए में बिकती थी:शिवपाल यादव पर भजापा नेता बोले- लखनऊ में मौरंग का ढेर ‘चाचा का पहाड़’ था

    22 hours ago

    5

    0

    उन्नाव के भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता अविचल शुक्ला ने रविवार रात आयोजित जनसभा में सपा नेता शिवपाल यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सपा सरकार के पुराने कार्यकाल में कमीशनखोरी और खनन कारोबार को लेकर गंभीर आरोप लगाए। 'राष्ट्रध्वज का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान' जनसभा को संबोधित करते हुए शुक्ला ने राष्ट्रध्वज के सम्मान को देश के सम्मान से जोड़ा। उन्होंने भगवे की गरिमा और देश-धर्म के सम्मान की बात कही। इस दौरान उन्होंने सपा के पुराने कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि करीब 10 साल पहले प्रदेश में सड़क निर्माण और खनन कारोबार में कमीशनखोरी का बोलबाला था। लखनऊ में मौरंग के ढेर को बताया 'चाचा का पहाड़' शुक्ला ने लखनऊ में मौरंग के एक बड़े ढेर का जिक्र करते हुए उसे 'चाचा का पहाड़' बताया। उनके मुताबिक, महोबा समेत प्रदेश के कई जिलों से मौरंग लाकर लखनऊ में पहाड़ जैसा ढेर खड़ा किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय खनन कारोबार में कमीशनखोरी होती थी और 10 रुपये की वस्तु 100 रुपये में बेची जा रही थी। सपा के पुराने कार्यकाल की भाजपा सरकार से तुलना भाजपा नेता ने सपा सरकार के पुराने कार्यकाल की मौजूदा भाजपा सरकार से तुलना करते हुए विपक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने राष्ट्रवाद और भगवा सम्मान के मुद्दे पर सपा नेतृत्व को घेरने की कोशिश की। जनसभा में खनन कारोबार और कमीशनखोरी को लेकर लगाए गए आरोपों पर संबंधित नेताओं की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शुक्ला के इस संबोधन को भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 2027 के चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक दावेदारी मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- संसद में परिसीमन बिल पास नहीं होने देंगे:भाजपा विधायक का जवाब- विपक्ष के बस की बात नहीं, न हमें रोक पाएंगे, न बागेश्वर बाबा को
    Next Article
    RSS ने बदली प्रांत व्यवस्था:मेरठ बना संभाग,शंकर आश्रम होगा केंद्र, कार्यकारिणी की हुई घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment