Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साढ़ में होमगार्ड के घर लाखों की चोरी:सो रहे परिजनों का कमरा बाहर से बंद कर चोर ले गए कैश; सुबह जागने पर पता चला

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात होमगार्ड के घर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने पहले उस कमरे का कुंडा बाहर से बंद कर दिया जिसमें परिजन सो रहे थे, इसके बाद घर में घुसकर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह पड़ोसियों की मदद से कुंडा खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना भीतरगांव चौकी क्षेत्र के खुचकीपुर मजरा गुगुरा गांव की है। यहां रहने वाले लक्ष्मी नारायण यादव कानपुर यातायात विभाग में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। बताया गया कि रात में परिवार के लोग बाहरी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने कमरे का कुंडा बाहर से बंद कर दिया और घर के अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखे बक्से को खंगालते हुए करीब 10 हजार रुपये नकद, एक माला, मंगलसूत्र, अंगूठी, बाला, पायल, बिछुआ और तोड़िया समेत अन्य जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरे का कुंडा बाहर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से कुंडा खुलवाया गया, तब घर में चोरी का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने चौकी पुलिस को लिखित शिकायत दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। साढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाले की गैस से चाय बना रहे NSUI-कार्यकर्ताओं पर केस:6 नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा, दो का शांति भंग में चालान
    Next Article
    बलिया में किराना दुकान में आग, मां-बेटे की मौत:मालिक छत से कूदा, पैर फ्रैक्चर; पुलिस-दमकल ने बुझाई आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment