Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू:रामपुर में 6100 विद्यार्थी 13 केंद्रों पर देंगे परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

    3 hours ago

    1

    0

    जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। कुल 6100 विद्यार्थी 13 परीक्षा केंद्रों पर शामिल हो रहे हैं। इनमें दसवीं कक्षा के 3400 और बारहवीं कक्षा के 2700 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों की हलचल दिखाई दी। जांच प्रक्रिया के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्षों में प्रवेश दिया गया। सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश द्वार पर सघन जांच की गई। केंद्र प्रभारी और उनकी टीम ने विद्यार्थियों की तलाशी ली और आवश्यक निर्देश दिए। दसवीं और बारहवीं के छात्र पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने पहुंचे। कई विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई, जबकि कुछ ने कहा कि परिणाम प्रश्नपत्र की प्रकृति पर निर्भर करेगा। विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखा गया। जिले के अन्य प्रमुख परीक्षा केंद्रों में ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दयावती मोदी एकेडमी, केंद्रीय विद्यालय, सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल, लीड इंटरनेशनल स्कूल स्वार, आर ए एन पब्लिक स्कूल बिलासपुर, ब्रह्म दत्त स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल बिलासपुर तथा न्यू एज पब्लिक स्कूल बिलासपुर शामिल हैं। परीक्षा के दौरान नकल रोकने और अनुशासन बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुलिस को चकमा देकर लखनऊ रवाना:प्रतापगढ़ में मनरेगा बचाओ आंदोलन के विधानसभा घेराव में शामिल होने
    Next Article
    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 12°C:तेज हवाएं बहने से बढ़ी गलन, 18 फरवरी से मौसम बदलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment