Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुबह से सूरज की लुकाछुपी, दिन में बारिश का अलर्ट:उमसभरी गर्मी से राहत, सामान्य से 5 फीसद कम बारिश

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार सुबह से ही सूरज की लुकाछुपी के बीच हल्की हवा चल रही है। ऐसे में लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। दिन में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन बादल छाये रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। मंगलवार को दोपहर से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। कई जगह 2 से 3 फीट तक पानी भी भर गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को 3.9 मिमी बारिश दर्ज की है। तापमान में गिरावट मंगलवार को रुक-रुक कर बारिश होने के बाद आगरा के लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से कम हुई बारिश आगरा में इस मानसून में बारिश का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। जिले में अपेक्षित बारिश नहीं हो रही। स्थिति ये है कि आगरा में बारिश का ग्राफ सामान्य से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक से 28 जुलाई के बीच आगरा में 223.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि इसके सापेक्ष आगरा में 213.3 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से 5 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है। जुलाई में इस तरह बारिश हुई 7 से 10 जुलाई के बीच अच्छी बारिश हुई। 11 से 14 जुलाई तक बारिश थम गई। 15 जुलाई सुबह को भी आगरा में ठीकठाक बारिश रही। 16 और 17 जुलाई को मौसम सामान्य रहा। 18 जुलाई को सुबह बूंदाबांदी हुई। 20 जुलाई को सुबह से दोपहर तक रुक-रुक बारिश हुई। 21 जुलाई को सुबह से शाम तक रुक-रुक तीन बार बारिश हुई। 22 जुलाई को दिनभर बादल छाये रहे। 23 जुलाई को शाम को बारिश हुई। 24 जुलाई को दिनभर निकली तेज धूप। 26 जुलाई को शाम को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी। 27 जुलाई को रात में कुछ जगह पर हल्की बारिश। 28 जुलाई को दोपहर से शाम तक रुक-रुक कर बारिश हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मगरमच्छ हमले में घायल मजदूर की मौत:लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
    Next Article
    Ramayana Trailer Release Date: सीता-राम की जोड़ी देखने के लिए हो जाइए तैयार, कब- किस समय रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment