Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मगरमच्छ हमले में घायल मजदूर की मौत:लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा में मगरमच्छ के हमले में गंभीर रूप से घायल मजदूर भानु की लखनऊ में आज बुधवार सुबह 7 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई है। आज बुधवार सुबह 10 बजे शव घर पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है परिवार के लोग काफी परेशान हैं। 24 जून को हुए इस हमले के बाद भानु 34 दिनों से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती थे। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और समय पर आर्थिक मदद न मिलने का आरोप लगाया है। यह घटना उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सनौली मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत के निश्चित पुरवा में हुई थी। भानु तटबंध के किनारे काम कर रहे थे, तभी एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने उनके बाएं पैर का मांस खा लिया था, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए थे। इस हमले का एक लाइव वीडियो भी सामने आया था। हमले के बाद भानु को पहले गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ ले जाया गया। परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों और गांव वालों से कर्ज लेकर इलाज का खर्च उठाया। लगातार 34 दिनों तक चले इलाज के बावजूद, बुधवार सुबह करीब 7 बजे लखनऊ में उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि भानु के इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई और उन्हें कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। उनका कहना है कि ठीक से इलाज न होने के कारण भानु का दाहिना पैर लगातार सड़ रहा था, जो उनकी मौत का मुख्य कारण बना। वहीं उमरी बेगमगंज थाना अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि 34 दिन पहले 24 जून को मगरमच्छ ने हमला करके घायल कर दिया था अलग-अलग इलाज चल रहा था जहां लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही गोंडा जिला आपदा विशेष राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि देखा जा रहा है कि किस तरीके से हम लोग आर्थिक मदद कर सकते हैं जो हमारे नियम होंगे उसके हिसाब से आर्थिक मदद की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं:सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे, मानसून दोबारा सक्रिय होने के आसार
    Next Article
    सुबह से सूरज की लुकाछुपी, दिन में बारिश का अलर्ट:उमसभरी गर्मी से राहत, सामान्य से 5 फीसद कम बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment