Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल हाईस्कूल टॉपर नितेश का इंजीनियर बनने का लक्ष्य:थर्ड टॉपर आंचल SSC CGL की तैयारी करेंगी, बोले- मोबाइल से दूर रहे, भले ही थोड़ा पड़े लेकिन रोज पड़े

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड के हाईस्कूल रिजल्ट में जनपद संभल का हाईस्कूल का रिजल्ट 90.18 प्रतिशत रहा है और उत्तर प्रदेश में जनपद का 42 वां स्थान रहा है। यूपी की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी की चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के राजेश कुमाार विद्या मंदिर इंटर कालेज चंदौसी से नितेश ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। वहीं संभल के आदेशश्री कौशिक 94.67 प्रतिशत अंक के साथ सैकेंड टॉपर एवं कुमारी आंचल 92.50 प्रतिशत अंकों के साथ थर्ड टॉपर रहीं है। आपको बता दें कि जनपद में हाईस्कूल में 27,787 कुल छात्र-छात्राएं थे, यूपी बोर्ड की परीक्षा इस साल 42 दिनों में पूरी हुई है। परीक्षाओं को सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी के बीच संपन्न कराया गया था। डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि 26,300 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, 23,718 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल के जिला टॉपर नितेश पुत्र महेश चंद्र निवासी गांव गुमथल, तहसील चंदौसी ने बताया कि मेरी जो रैंक आई है, ये पढ़ाई की वजह से तो आई है लेकिन साथ में जो मोटिवेशन मिलता है, वो हमारे स्कूल के शिक्षकों, माता-पिता और मेरे बड़े भाई-बहनों के द्वारा ही मुझे ये मिला है और मेरे जो साथी थे, वो भी बहुत सपोर्टिव थे। मेरा लक्ष्य इंजीनियर बनना है और पिताजी मंडी में व्यापारी हैं और माताजी हाउसवाइफ हैं। लगातार पढ़ाई करते रहिए, इससे भी अच्छी रैंक आपको प्राप्त होगी। लेकिन आपको जर्नी के दौरान कभी भी बर्डन फील नहीं करना है। पढ़ाई को एंजॉयमेंट के साथ ही पढ़ना है और जितना हो सकता है मोबाइल से दूर रहें। मैं ये नहीं कहता कि आप बिल्कुल न चलाएं, चलाएं लेकिन कम चलाएं थोड़ा। नितेश ने बताया कि मैंने परीक्षा की तैयारी सेल्फ स्टडी से की है। हाईस्कूल की थर्ड जिला टॉपर आंचल पुत्री शीशपाल सिंह निवासी गांव ईसापुर मुंडा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षकों ने हर सवाल को बहुत सरलता से समझाया, जिससे उन्हें पढ़ाई में काफी मदद मिली। ​ आंचल घंटों के हिसाब से पढ़ाई नहीं करती थीं, बल्कि अपना एक डेली शेड्यूल तय किया, ​वह एक दिन में एक ही विषय पढ़ती थीं, ताकि उस विषय को पूरा समय मिल सके और अच्छी समझ विकसित हो। कठिन सवालों के लिए उन्होंने YouTube की मदद ली और Self-study पर जोर दिया। ​पढ़ाई का समय उनकी जरूरत के हिसाब से 5-6 घंटे से लेकर कभी-कभी 11-12 घंटे तक भी होता था। आँचल भविष्य में SSC CGL की तैयारी करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि केवल ज्यादा घंटे पढ़ना जरूरी नहीं है, बल्कि कंसिस्टेंसी (निरंतरता) और बड़ों का मार्गदर्शन सबसे ज्यादा मायने रखता है। उनका सुझाव है कि भले ही थोड़ा पढ़ें, लेकिन रोज पढ़ें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह की राजनीतिक पार्टियों को चेतावनी:गोंडा में कहा- हम भार बन चुके हैं, एक बार कह दो मेरी जरूरत नहीं है, हम दिखा देंगे
    Next Article
    मथुरा में दो सगे भाइयों को 10-10 साल की सजा:खेत को लेकर हुआ था झगड़ा, फायरिंग करने पर हुई थी FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment