Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के किसान की ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत:शादी से लौटते समय बाइक फिसलने से हुए थे घायल, 10 दिन बाद मौत

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में एक सड़क हादसे में घायल किसान जितेंद्र कुमार (30) की ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह संभल के दुबारी कलां गांव के निवासी थे और खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। जितेंद्र अपने पीछे पत्नी अंजली देवी और 10 साल के बेटे को छोड़ गए हैं। यह हादसा लगभग 15 दिन पहले जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर स्थित धनीपुर गांव के निकट हुआ था। जितेंद्र कुमार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बबराला कस्बे से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें उत्तराखंड के ऋषिकेश ले गए थे। पिछले 10 दिनों से ऋषिकेश में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर शाम उनके पैतृक गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने भी जितेंद्र के निधन की पुष्टि की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में शंकराचार्य के मठ का पुलिस ने नक्शा बनवाया:करीबियों की डिटेल जुटाई, आज अविमुक्तेश्वरानंद का बयान दर्ज कर सकती है
    Next Article
    अमेठी में युवक की गला काटकर हत्या:घर से 800 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव, गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment