Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 4 दिन बाद 8 डिग्री तापमान बढ़ा:न्यूनतम 26, अधिकतम 38 डिग्री; उमस से लोग परेशान, AQI 116, हवाएं चली

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में चार दिन की बारिश के बाद तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 116 दर्ज किया गया और 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। रविवार सुबह 9 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने आज पूरे दिन बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया है, हालांकि सुबह से धूप निकल रही है। धूप में पहले जैसी तपन नहीं है, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। लगातार चार दिन की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी थी, लेकिन मानसून की पहली बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है और तापमान में और बढ़ोतरी होगी। पिछले दिनों के तापमान पर गौर करें तो बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार को यह 35 डिग्री और रविवार को 38 डिग्री तक पहुंच गया। अप्रैल में 47, मई में 45, जून में 43 और जुलाई में 40 डिग्री अधिकतम तापमान पहुंचा था। मानसून की पहली बारिश के बीच किसानों ने खेतों में धान की बुवाई की है, जिससे वे काफी खुश हैं। इस बार नौतपा का कोई खास असर नहीं दिखाई दिया और मानसून ने 12 दिन की देरी से दस्तक दी। स्थानीय निवासी कमल कुमार ने बताया कि चार दिन तक मौसम सुहाना था और अच्छी बारिश हुई थी, जिससे सड़कों पर जलभराव की थोड़ी दिक्कत आई थी। उन्होंने कहा कि आज सुबह से धूप निकलने के बाद फिर से उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- राम मंदिर RSS-भाजपा का कार्यालय:रायबरेली में कहा- जब पूरा राममंदिर बन जाएगा तब दर्शन करने लाएंगे
    Next Article
    आईजी के नाम से फर्जी वॉट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी:15.85 लाख रुपए मांगे, हाउस अप्लायंसेज बेचने का झांसा देकर कराया ट्रांसफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment