Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AAP ने योगी सरकार से की मांग:प्रशासनिक अधिकारियों के लिए पारदर्शी ट्रांसफर पॉलिसी लागू हो

    3 hours ago

    2

    0

    सम्भल में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रवक्ता आतिर हुसैन ने योगी आदित्यनाथ सरकार से प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक पारदर्शी ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में कई प्रशासनिक अधिकारी वर्षों तक एक ही जनपद या पद पर कार्यरत रहते हैं, जिससे निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रभावित होती है। आतिर हुसैन ने इस बात पर चिंता जताई कि अक्सर राजनेता अपने क्षेत्र में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों जैसे एसपी और डीएम को निजी कार्यक्रमों में आमंत्रित करते हैं। स्वयं भी उनके निजी आयोजनों में शामिल होते हैं। उन्होंने इसे व्यक्तिगत विषय बताते हुए सीधे राजनीतिक टिप्पणी से परहेज किया, लेकिन इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के लिहाज से संवेदनशील बताया। जनता का विश्वास होगा मजबूत उन्होंने कहा कि वे आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का सम्मान करते हैं, लेकिन उनका मानना है कि प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच व्यक्तिगत निकटता न्यूनतम होनी चाहिए। हुसैन ने जोर दिया कि लोकतंत्र में दोनों की भूमिकाएं स्पष्ट रूप से परिभाषित हैं और इस संतुलन को बनाए रखना बेहद आवश्यक है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि वर्तमान समय में अधिकारियों के निजी कार्यक्रम, जैसे विवाह समारोह, भी सार्वजनिक चर्चा का विषय बन जाते हैं। यह प्रशासनिक गरिमा के लिए उचित नहीं है और इससे आम जनता के बीच गलत संदेश जाता है, जिससे शासन की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। आतिर हुसैन ने योगी सरकार से मांग की कि वह एक पारदर्शी और सुस्पष्ट ट्रांसफर पॉलिसी लागू करें। इस नीति में यह तय होना चाहिए कि कोई भी अधिकारी एक स्थान पर अधिकतम कितने समय तक तैनात रहेगा। उनका मानना है कि ऐसी नीति लागू होने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और जनता का विश्वास भी मजबूत होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ शॉर्ट सर्किट से 7 बीघा गेहूं की फसल जली:किसानों को लाखों का नुकसान, मुआवजे की मांग
    Next Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर युवक की मौत:रोड के किनारे लोगों ने तड़पते देखा, अस्पताल पहुंचने पर चली गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment