Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में आशा संगनी संगठन का धरना:14 सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम-सीएम को ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में आशा और आशा संगनी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपा। संगठन की प्रतिनिधि सीमा सिंह ने बताया कि हाल ही में पारित बजट में आशा और आशा संगनी कार्यकर्ताओं के लिए निश्चित मानदेय का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में निश्चित मानदेय तय करने की बात कही गई थी, लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को अभी भी स्थायी वेतन और कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है, जबकि वे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। सीमा सिंह ने संगठन की 14 मांगों का उल्लेख किया, जिनमें से कुछ जिले स्तर की और कई प्रदेश स्तर की हैं। प्रमुख मांगों में आशा और आशा संगनी को निश्चित मासिक मानदेय देना, उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान करना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर बैठने के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था करना शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर आशा कार्यकर्ताओं से अनावश्यक वसूली की जाती है और उनके भुगतान में कटौती की जाती है। संगठन की मांग है कि उनका समस्त भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में बिना किसी कटौती के किया जाए और रिश्वतखोरी पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यह धरना फिलहाल एक दिवसीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान मनीषा, रीना रानी, अनुराधा, पूनम, शोभा शर्मा, गुड्डी, संतरेश, कमला देवी, राधा, परवीन, फातिमा, नीरेश, राजवती, तेजवती सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन:सीएम और पीएम के नाम डीएम को सौंपा 18 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन
    Next Article
    जालौन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नमूने लिए गए:होली से पहले शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने का अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment