Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवरात्रि पर अमेठी में सुरक्षा कड़ी:35 शिवालयों में 700 पुलिसकर्मी, 1.5 कंपनी PAC और CCTV तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी में शिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिले के 35 शिवालयों में 700 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दो प्रसिद्ध मंदिरों में डेढ़ कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है, साथ ही मंदिर परिसरों में सीसीटीवी कैमरे और महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगी। शिवरात्रि के त्यौहार के मद्देनजर अमेठी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी लगातार शिवालयों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। जिले के 35 छोटे-बड़े शिवालयों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें 500 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ 200 नए रिक्रूट भी शामिल हैं। फुरसतगंज के पीढ़ी स्थित तपेश्वर नाथ धाम और भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के डंडेश्वर नाथ धाम में डेढ़ कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। सभी मंदिर परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अमेठी के 35 मुख्य शिवालयों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। विशेष रूप से डंडेश्वर नाथ धाम और तपेश्वर नाथ धाम में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे पर चलाया सर्च अभियान:मुरादाबाद में 25 टीमें सक्रिय, पार्कों-बाजारों का किया निरीक्षण
    Next Article
    संभल में यूपी बोर्ड परीक्षा, 51,432 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम:77 केंद्रों पर होगी परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी; सीसीटीवी से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment