Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में यूपी बोर्ड परीक्षा, 51,432 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम:77 केंद्रों पर होगी परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी; सीसीटीवी से निगरानी

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर कुल 51,432 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 27,786 और इंटरमीडिएट के 23,646 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। शनिवार को जनपद के सभी कॉलेजों में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित किए गए। प्रश्नपत्रों को बहजोई स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा, मुख्य कंट्रोल रूम से भी लगातार निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 35 से 40 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जहां दो सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से तीन दिन पहले स्ट्रांग रूम स्थापित करना अनिवार्य है। ये स्ट्रांग रूम भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। डीवीआर की रिकॉर्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिन की होनी चाहिए और रिकॉर्डिंग को छह माह तक सुरक्षित रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए नाइट विजन कैमरे भी अनिवार्य किए गए हैं। स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव के लिए अलग-अलग अलमारियों की व्यवस्था की गई है। इनमें प्रथम और द्वितीय पाली के मुख्य प्रश्नपत्र सेट को अलग-अलग तिथिवार रखा जाएगा। एक अलमारी में किसी भी परीक्षा से बचे प्रश्नपत्रों और बंडल स्लिप को रखा जाएगा, जबकि एक सेट को रिजर्व प्रश्नपत्र के तौर पर सुरक्षित किया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों के तहत कक्ष निरीक्षकों को एक सप्ताह पहले ही पोर्टल से परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। इन परिचय पत्रों पर क्यूआर कोड भी चस्पा होगा। विभागीय और प्रशासनिक अधिकारी संदिग्ध लगने पर मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर जानकारी सत्यापित कर सकेंगे। कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति के संबंध में शासन से आदेश जारी हो चुके हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु, पारदर्शी और नकलविहीन संचालन के लिए कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति को लेकर सचिव भगवती सिंह ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाते समय उनके संपूर्ण विवरण की जांच करनी होगी। किसी विद्यालय से संबंधित परीक्षा केंद्र पर कितने कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता होगी, इसका पूरा विवरण डीआईओएस स्तर से ही निर्गत किया जाएगा। कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर परीक्षा प्रारंभ होने से एक सप्ताह पहले जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा डाउनलोड किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवरात्रि पर अमेठी में सुरक्षा कड़ी:35 शिवालयों में 700 पुलिसकर्मी, 1.5 कंपनी PAC और CCTV तैनात
    Next Article
    सुल्तानपुर में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी:विधायक राजेश गौतम बोले- शिक्षा सामाजिक परिवर्तन की है सबसे सशक्त कड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment