Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI 164 पहुंचा:धूप निकलने से जनजीवन सामान्य, गंगा किनारे के कुछ गांव में कोहरा छाया

    6 hours ago

    1

    0

    संभल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने से जनजीवन सामान्य हुआ, हालांकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 164 पर 'अस्वस्थ' श्रेणी में बना हुआ है। गंगा किनारे के कुछ गांवों में सुबह कोहरा भी देखा गया। जनपद संभल में शुक्रवार को मिला-जुला मौसम रहा। गुन्नौर तहसील के जुनावई ब्लॉक के लगभग 10 से 15 गांवों में कोहरे की धुंध छाई रही। दिन में तेज धूप निकलने के बाद तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो फरवरी का अब तक का सर्वाधिक तापमान होगा। सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं से दोपहिया वाहन चालक और खेतों में काम करने वाले किसान प्रभावित हो रहे हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से आलू, गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलें खराब हुई हैं, जिससे किसान चिंतित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मनीष अरोड़ा ने बच्चों और बुजुर्गों को हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करने की सलाह दी है। सुबह 8 बजे संभल, चंदौसी, बहजोई, पंवासा, नरौली, सिरसी, बबराला, गुन्नौर और जुनावई का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सुबह और देर रात में रोडवेज बसों में सफर करने से यात्री अभी भी बच रहे हैं। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली पांच ट्रेनें, जिनमें पूर्णागिरी टनकपुर एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी और सत्याग्रह चंपारण एक्सप्रेस शामिल हैं, अपने निर्धारित समय से आगे-पीछे चल रही हैं। वहीं, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चलनी शुरू हो गई है। स्थानीय निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो गया है, लेकिन सुबह-शाम अभी भी सर्द हवाएं चल रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में युवक से 4 लाख की ठगी:मजदूर सप्लाई करने का झांसा देकर रुपए ऐंठे, केस दर्ज
    Next Article
    हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत:बहराइच में रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, दोनों रिश्ते में भाई थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment