Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में युवक से 4 लाख की ठगी:मजदूर सप्लाई करने का झांसा देकर रुपए ऐंठे, केस दर्ज

    8 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने में ईंट भट्टे पर मजदूरों की सप्लाई देने के नाम पर ₹400000 की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित हरिश्चंद्र ने मुबारकपुर थाने की पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि पीलीभीत जिले के रहने वाले शाहिद हुसैन उनकी पत्नी शाहजहां और पुत्र फैजान ने ईंट भट्टे पर मजदूर की आपूर्ति देने के नाम पर 400000 अपने अकाउंट में लिया था। पैसे लेने के बाद भी मजदूर की आपूर्ति नहीं की गई। जब पीड़ित ने इस मामले की शिकायत आरोपियों से की तो आरोपियों ने गाली गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही पैसा ना देने की बात भी कहीं। पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीलीभीत के रहने वाले हैं आरोपी इस बारे में मुबारकपुर थाने की पुलिस का कहना है कि जिन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वह सभी आरोपी पीलीभीत के रहने वाले हैं। पीड़ित ने जो पैसा दिया है। वह अकाउंट में दिया है। ऐसे में मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के पूर्व अपर नगर आयुक्त के घर विजिलेंस छापा:आय से अधिक संपत्ति की चल रही जांच, कई संपत्तियां मिलीं
    Next Article
    संभल में AQI 164 पहुंचा:धूप निकलने से जनजीवन सामान्य, गंगा किनारे के कुछ गांव में कोहरा छाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment