Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI 181, स्वास्थ्य के लिए अस्वस्थ:न्यूनतम 10 डिग्री तापमान, धूप खिली; सुबह-शाम बर्फीली हवाएं

    7 hours ago

    1

    0

    संभल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि धूप खिली है, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 181 पर पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य के लिए अस्वस्थ माना जाता है। बीते दिनों यह 282 और मंगलवार को 310 तक पहुंच गया था। जनपद में दृश्यता सामान्य बनी हुई है, जबकि 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह 08 बजे धूप निकलने के बावजूद, सुबह-शाम की बर्फीली हवाओं से लोग अभी भी परेशान हैं, खासकर दोपहिया वाहन चालक अधिक प्रभावित हो रहे हैं। दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह 08 बजे संभल, चंदौसी, नरौली, सिरसी, असमोली, बहजोई, बबराला, गुन्नौर और जुनावई का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बसंत पंचमी के बाद पिछले 20 दिनों में हुई तीन बार की बारिश ने मौसम में बदलाव लाया है और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आलू की फसल को सर्वाधिक नुकसान हुआ है, जबकि गेहूं, सरसों और सब्जियों पर भी असर पड़ा है। सुबह-शाम की ठंड के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। संभल शहर में रात की पुलिस ड्यूटी को देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा अभी भी अलाव की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि अब मौसम सामान्य हो रहा है और दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि, सुबह-शाम बर्फीली हवाएं चल रही हैं, लेकिन बाजारों में रौनक लौट रही है। रोडवेज बसों में सुबह और रात के समय यात्रियों की संख्या काफी कम है, केवल 8-10 लोग ही सफर करते दिख रहे हैं। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली पांच ट्रेनें कोहरा कम होने के बावजूद 1 से 2 घंटे की देरी से चल रही हैं। बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन 1 घंटे और एक मालगाड़ी 2 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। मुरादाबाद-बरेली मेमू पैसेंजर ट्रेन अभी तक बहाल नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धौर मदरसे पर PFI कनेक्शन का आरोप:बाराबंकी में मजार की जमीन विवाद में 'देश विरोधी' फंडिंग की जांच
    Next Article
    15 साल पुराने मारपीट मामले में 4 को सजा:ललितपुर में अदालत ने 3 साल कारावास और 18 हजार रुपये अर्थदंड सुनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment