Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI 183, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री:दिन में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, आंशिक बादल छाए रहेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा, जबकि वातावरण में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 183 पर पहुंच गया, जो अस्वस्थ श्रेणी में आता है। होली के बाद खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। सुबह 8 बजे जनपद संभल का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था। दिन में तेज धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक धूप के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन मार्च में इस बार मई-जून जैसी गर्मी पड़ने का संकेत दिया है। इससे पहले, मध्यरात्रि से सुबह 5 बजे तक AQI 228 तक पहुंच गया था। होली के दिन 4 मार्च को घना कोहरा भी देखा गया था। जिला संयुक्त चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। इनमें सबसे अधिक मामले खांसी-जुकाम से संबंधित हैं। रोडवेज बसों में सुबह और रात के समय यात्रियों की संख्या अभी भी कम है। वहीं, चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली सभी पांच ट्रेनें और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। स्थानीय निवासी सुमित अग्रवाल ने बताया कि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी है, लेकिन सुबह और रात में ठंडी हवा चल रही है। सभासद मौ. रेहान ने कहा कि दिन की गर्मी और रात की ठंडक के कारण रमजान माह में रोजेदारों को कोई खास दिक्कत नहीं हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में पुरानी रंजिश में दुधमुंहे बच्चे को पटका:हालत गंभीर, महिलाओं को पीटा, लाठी-डंडे, तमंचे से लैस थे बदमाश
    Next Article
    आजम की सल्तनत उजाड़ने वाले IAS ..VIDEO:बोले-आए दिन सुनता हूं धमकियां और सलाहें; मुरादाबाद मंडल का कमिश्नर बने आज 5 साल पूरे हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment