Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में पुरानी रंजिश में दुधमुंहे बच्चे को पटका:हालत गंभीर, महिलाओं को पीटा, लाठी-डंडे, तमंचे से लैस थे बदमाश

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला किया गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की और तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक दिया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव में गुरुवार रात हुई। गांव के कुछ दबंगों ने प्रमोद कुशवाहा के घर पर हमला कर दिया और प्रमोद के साथ-साथ घर की महिलाओं को भी पीटा। कोतवाली में दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि श्याम बाबू, रोहित उर्फ तुर्रा, राहुल, सुरेश, रामप्रकाश सहित करीब एक दर्जन अज्ञात लोग लाठी-डंडों और तमंचों से लैस होकर उनके घर पहुंचे थे। आरोपियों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट की और तीन माह के बच्चे को जमीन पर पटक दिया। घटना के बाद परिजन बच्चे को मौदहा कस्बे के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग महिला कुसमा ने बताया कि आरोपी उनके खेत से हरी लाही काट रहे थे, जिसे मना करने पर उन्होंने रंजिश मान ली। कुसमा ने यह भी बताया कि तीन माह पहले भी इन लोगों ने हमला किया था। पीड़ित का आरोप है कि इन्हीं आरोपियों ने करीब पांच साल पहले पुलिस की गाड़ी पर हमला कर सिपाहियों से मारपीट की थी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, और तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की बात कह रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तत्काल कोटे की सीटें मिनटों में खत्म:लखनऊ से दिल्ली-मुंबई रूट पर सीटों की मारामारी, सर्वर धीमा होने से यात्रियों को परेशानी
    Next Article
    संभल में AQI 183, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री:दिन में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, आंशिक बादल छाए रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment