Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में अवैध मस्जिद हटी, अब बनेगी पुलिस चौकी:सीओ, बीजेपी जिलाध्यक्ष ने भूमि पूजन कर रखी नींव; 30 साल पहले कब्जा हुआ था

    16 hours ago

    1

    0

    संभल में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनी मस्जिद को हटाए जाने के बाद अब वहां पुलिस चौकी का निर्माण शुरू हो गया है। असमोली के सीओ कुलदीप कुमार और बीजेपी जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू ने थाना ऐंचौड़ा कम्बोह गांव स्थित श्रीकल्कि धाम के निकट भूमि पूजन कर इसकी नींव रखी। प्रशासन ने 14 अक्टूबर को गाटा संख्या 283 पर बनी इस अवैध मस्जिद को हटाकर भूमि कब्जा मुक्त कराई थी। लगभग 500 गज भूमि में बन रही इस पुलिस चौकी के निर्माण कार्य में प्रधान पति लवकुश शर्मा सहित कई अन्य लोग भी शामिल हुए। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस चौकी के बनने से आसपास के ग्रामीणों को सुलभ न्याय मिलेगा और उनकी छोटी-छोटी समस्याएं यहीं हल हो जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीकल्कि धाम में लगातार वीआईपी आवाजाही रहती है, जिसके कारण यहां पुलिस चौकी का होना आवश्यक है। बीजेपी जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू ने आम जनमानस की सुरक्षा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और जगद्गुरु रामभद्राचार्य जैसे कई वीआईपी के आगमन को भी पुलिस चौकी की आवश्यकता का प्रमुख कारण बताया। आपको बता दें कि लेखपाल ने तहसीलदार न्यायालय में 'ग्राम सभा बनाम जमील अहमद' के नाम से वाद दायर किया था। मस्जिद को पहला नोटिस 11 जून को मिला था, जिसके बाद तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने 24 सितंबर को बेदखली का आदेश जारी किया था। श्रीकल्कि धाम मंदिर से सटी इस 'छोटी मस्जिद' के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने चार महीने पहले लेखपाल से शिकायत की थी। जांच में पाया गया कि यह मस्जिद पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर बनी थी। यह मस्जिद लगभग 30 साल पहले बनाई गई थी और पार्क के लिए आरक्षित एक हेक्टेयर से अधिक भूमि में से 262 वर्ग मीटर पर इसका अवैध निर्माण किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी से मिले जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक:विस्थापित हिंदू परिवारों के पुनर्वासन पर किया आभार व्यक्त ,हस्तिनापुर के विकास पर भी हुई चर्चा
    Next Article
    क्रिकेट विवाद पर हाथरस में खूनी संघर्ष:दोनों पक्षों के 10 लोग घायल, कुछ घायलों की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment